मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

अस्थाई सफाई कर्मचारियों कि वेतन समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सूरज भाटिया के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

WAf𝕏TGin✉🖨
अस्थाई सफाई कर्मचारियों कि वेतन समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दिनांक 30-11-2025 :  को  वाल्मीकि समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सूरज भाटिया के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने जिला कलेक्टर मंजू को ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग कि गई कि नगर परिषद, श्रीगंगानगर में कार्यरत अस्थाई सफाई कर्मचारियों को माह नवम्बर 2025 का पूरा वेतन भुगतान नहीं किया गया है,वित्त विभाग, राजस्थान सरकार के आदेशों की पालना में दीपावली पर्व 2025 के उपलक्ष में नगर परिषद, श्रीगंगानगर में कार्यरत कर्मचारियों को वर्ष 2024-25 पेटे बोनस राशि का भुगतान किया गया है। वर्तमान में कुछ कर्मचारी ऐसे है जिन्हें आज तक उक्त बोनस का भुगतान नहीं हुआ है जबकि वे बोनस हेतु पात्र है व टै्रक्टर ट्राली, चालक, हैल्पर का माह सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर 2025 का तीन माह का वेतन भुगतान नहीं किया गया है जिस कारण इनको जीवन यापन में परेशानी हो रही है। अतः इनको बकाया वेतन का भुगतान किया जाए इस दौरान जोरदार नारेबाजी करते हुए सफाईकर्मी कलेक्टर पहुँचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंप उक्त समस्याओ का निराकरण करने कि मांग कि
शिष्टमंडल में निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि, पूर्व अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि,दीपक चावरिया,अमन वाल्मीकि,राजीव भाटिया,आर्यन भारती,सुनील घुसर,निवास पिवाल,काकू सोनी, सीताराम,डोडी टांक,प्रशांत,रिंकू सारसर, सम्राट, काकू भाटिया, सन्नी मौजूद थे