मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने पर प्रतिकर के प्रकरणों के निराकरण हेतु एडीजे ने ली मीटिंग

मुख्य बिंदु
  • माननीय रालसा, जयपुर के निर्देशानुसार व माह दिसम्बर 2025 जारी एक्शन प्लान के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर के सचिव रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) की अध्यक्षता में सोमवार को प्राधिकरण में (अज्ञात वाहन दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर निगरानी समिति) की बैठक ली गई।
  • बैठक के दौरान पुलिस विभाग से उपस्थित नोडल अधिकारी को हिट एण्ड रन स्कीम के तहत पीड़ितों के आवेदन तैयार कर सम्बंधित दावा जांच अधिकारी को अतिशीघ्र भिजवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा इस दौरान दावा जांच अधिकारी को निर्देश प्रदान किये कि पुलिस विभाग से प्राप्त आवेदन पत्रों की अतिशीघ्र जांच कर आवेदन पत्र जिला कलक्टर को प्रतिकर की आगामी कार्यवाही हेतु प्रेषित किये जावें ताकि पीड़ित पक्षकारान को समय पर अनुतोष प्राप्त हो सके।
  • हिट एण्ड रन स्कीम संशोधित 2022 के तहत अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने या चोट लगने पर पीड़ित पक्षकार अपने नजदीकी उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में आवेदन पेश किया जा सकता है।
WAf𝕏TGin🖨

श्रीगंगानगर । माननीय रालसा, जयपुर के निर्देशानुसार व माह दिसम्बर 2025 जारी एक्शन प्लान के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर के सचिव रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) की अध्यक्षता में सोमवार को प्राधिकरण में (अज्ञात वाहन दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर निगरानी समिति) की बैठक ली गई।

बैठक के दौरान पुलिस विभाग से उपस्थित नोडल अधिकारी को हिट एण्ड रन स्कीम के तहत पीड़ितों के आवेदन तैयार कर सम्बंधित दावा जांच अधिकारी को अतिशीघ्र भिजवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा इस दौरान दावा जांच अधिकारी को निर्देश प्रदान किये कि पुलिस विभाग से प्राप्त आवेदन पत्रों की अतिशीघ्र जांच कर आवेदन पत्र जिला कलक्टर को प्रतिकर की आगामी कार्यवाही हेतु प्रेषित किये जावें ताकि पीड़ित पक्षकारान को समय पर अनुतोष प्राप्त हो सके।

हिट एण्ड रन स्कीम संशोधित 2022 के तहत अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने या चोट लगने पर पीड़ित पक्षकार अपने नजदीकी उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में आवेदन पेश किया जा सकता है।

बैठक के दौरान दावा जांच अधिकारी श्री नयन गौत्तम, श्री विष्णु खत्री, पुलिस उपनिरीक्षक यातायात, श्रीगंगानगर उपस्थित रहे।