मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

कानून मंत्री ने रेलवे प्वाइंट्समैन को किया सम्मानित

मुख्य बिंदु
  • बीती रात केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन मेघवाल ने बड़प्पन दिखाते हुए रेलवे के प्वाइंट्समैन मनोज दुबे को सम्मानित किया।
  • मनोज दुबे ने विगत वर्ष अक्टूबर में चलती ट्रेन से गिरती एक महिला को ट्रैक में गिरने से पहले दौड़ते हुए भागकर उसकी जान बचाई थी।
  • जेडआरयूसीसी पूर्व सदस्य श्री भीम शर्मा ने बताया कि रविवार की रात्रि मनोज दुबे गाड़ी संख्या 12456 का इंजन लगवाने के बाद प्लेटफार्म पर आए तो वहां ट्रेन में सवार होने के लिए प्लेटफार्म पर पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल को मनोज दुबे के बारे में जानकारी दी तो उन्होंने तुरंत शाल व बुक्का मंगवाकर प्लेटफार्म पर मनोज को सम्मानित कर उसका हौसला बढ़ाया।
  • श्री भीम शर्मा ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया है।
WAf𝕏TGin✉🖨
कानून मंत्री ने रेलवे प्वाइंट्समैन को किया सम्मानित

श्रीगंगानगर, 10 नवंबर। बीती रात केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन मेघवाल ने बड़प्पन दिखाते हुए रेलवे के प्वाइंट्समैन मनोज दुबे को सम्मानित किया। मनोज दुबे ने विगत वर्ष अक्टूबर में चलती ट्रेन से गिरती एक महिला को ट्रैक में गिरने से पहले दौड़ते हुए भागकर उसकी जान बचाई थी।

जेडआरयूसीसी पूर्व सदस्य श्री भीम शर्मा ने बताया कि रविवार की रात्रि मनोज दुबे गाड़ी संख्या 12456 का इंजन लगवाने के बाद प्लेटफार्म पर आए तो वहां ट्रेन में सवार होने के लिए प्लेटफार्म पर पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल को मनोज दुबे के बारे में जानकारी दी तो उन्होंने तुरंत शाल व बुक्का मंगवाकर प्लेटफार्म पर मनोज को सम्मानित कर उसका हौसला बढ़ाया। श्री भीम शर्मा ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया है।