मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

ग्रामीण सेवा शिविर-2025 सफलता की कहानी चालीस वर्षों बाद चकबंदी का कार्य शुरू होने पर जताया राज्य सरकार का आभार

मुख्य बिंदु
  • माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में हाथों-हाथ आमजन की समस्याओं का समाधान हो रहा है।
  • साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है।
  • राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
  • उपखण्ड अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 20 एलएम में गुरूवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान चक ढाबा बारानी और आसपास के किसानों ने चकबंदी की समस्या से अवगत करवाया।
  • इन्होंने बताया कि चक ढाबा बारानी, लूणिया बारानी, कमराना बारानी, 3 डीएसएम, 3,4,5 एसएसएम के किसानों की कृषि भूमि खसरा क्षेत्र में थी।
  • इससे किसानों को पिछले 40 वर्षों से पैमाइश में समस्या, सीमा विवाद, आवंटन से अधिक भूमि पर काबिज, लोगों से कब्जे संबंधी विवाद, तरमीम सहित रास्ता विवाद को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
WAf𝕏TGin✉🖨
ग्रामीण सेवा शिविर-2025 सफलता की कहानी चालीस वर्षों बाद चकबंदी का कार्य शुरू होने पर जताया राज्य सरकार का आभार

श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में हाथों-हाथ आमजन की समस्याओं का समाधान हो रहा है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।

उपखण्ड अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 20 एलएम में गुरूवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान चक ढाबा बारानी और आसपास के किसानों ने चकबंदी की समस्या से अवगत करवाया।

इन्होंने बताया कि चक ढाबा बारानी, लूणिया बारानी, कमराना बारानी, 3 डीएसएम, 3,4,5 एसएसएम के किसानों की कृषि भूमि खसरा क्षेत्र में थी।

इससे किसानों को पिछले 40 वर्षों से पैमाइश में समस्या, सीमा विवाद, आवंटन से अधिक भूमि पर काबिज, लोगों से कब्जे संबंधी विवाद, तरमीम सहित रास्ता विवाद को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस दौरान शिविर प्रभारी अधिकारी द्वारा राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम के तहत उक्त क्षेत्रों के अभिलेखों का सामान्य पुनरीक्षण प्रारम्भ करने की राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना की प्रतिलिपि किसानों को दी गई। कई वर्षों के पश्चात चकबंदी का कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।