मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

सुखदीप कौर को मिला आवासीय पट्टे का सुख

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के उद्देश्य से प्रारम्भ किये गये ग्रामीण सेवा शिविरों में अनेकों ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है तथा उनकी पुरानी समस्याओं का निदान किया जा रहा है।
  • राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
  • उपखण्ड सादुलशहर की ग्राम पंचायत हाकमाबाद में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ।
  • इस दौरान श्रीमती सुखदीप कौर पत्नी गुरमेल सिंह शिविर में उपस्थित हुई।
  • उन्होंने बताया कि 25 वर्ष से अपने घर का मालिकाना आवासीय पट्टा नहीं होने की वजह से वे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही थी, लेकिन ग्रामीण सेवा शिविर में प्रशासन द्वारा उन्हें आवासीय पट्टा जारी किया गया, अब वे योजनाओं से वंचित नहीं रहेंगी।
  • श्रीमती कौर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजस्थान सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया।
WAf𝕏TGin✉🖨
सुखदीप कौर को मिला आवासीय पट्टे का सुख

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के उद्देश्य से प्रारम्भ किये गये ग्रामीण सेवा शिविरों में अनेकों ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है तथा उनकी पुरानी समस्याओं का निदान किया जा रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।

उपखण्ड सादुलशहर की ग्राम पंचायत हाकमाबाद में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान श्रीमती सुखदीप कौर पत्नी गुरमेल सिंह शिविर में उपस्थित हुई।

उन्होंने बताया कि 25 वर्ष से अपने घर का मालिकाना आवासीय पट्टा नहीं होने की वजह से वे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही थी, लेकिन ग्रामीण सेवा शिविर में प्रशासन द्वारा उन्हें आवासीय पट्टा जारी किया गया, अब वे योजनाओं से वंचित नहीं रहेंगी।

श्रीमती कौर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजस्थान सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया।