मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

अस्थाई पटाखा लाईसेंस जिला मुख्यालय का कार्य एडीएम सतर्कता देखेंगे

उपखण्ड स्तर का कार्य संबंधित एसडीएम करेंगे

मुख्य बिंदु
  • विस्फोटक नियम 2008 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मजिस्ट्रेट गंगानगर द्वारा अस्थाई पटाखा लाईसेंस जारी करने के लिये कार्य विभाजन किया गया है।
  • मंजू ने बताया कि जिला मुख्यालय के अस्थाई पटाखा लाईसेंस जारी करने का कार्य अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (सतर्कता) श्रीगंगानगर एवं उपखण्ड करणपुर, पदमपुर, सादुलशहर, सूरतगढ़, घडसाना, अनूपगढ़, रायसिंहनगर व विजयनगर क्षेत्र में अस्थाई पटाखा लाईसेंस जारी करने का कार्य संबंधित एसडीएम द्वारा किया जायेगा।
  • आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर विस्फोटक नियम 2008 एवं संशोधित नियम 2019 के तहत निर्धारित शर्तों की पालना सुनिश्चित करनी होगी।
WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर । विस्फोटक नियम 2008 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मजिस्ट्रेट गंगानगर द्वारा अस्थाई पटाखा लाईसेंस जारी करने के लिये कार्य विभाजन किया गया है।

जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि जिला मुख्यालय के अस्थाई पटाखा लाईसेंस जारी करने का कार्य अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (सतर्कता) श्रीगंगानगर एवं उपखण्ड करणपुर, पदमपुर, सादुलशहर, सूरतगढ़, घडसाना, अनूपगढ़, रायसिंहनगर व विजयनगर क्षेत्र में अस्थाई पटाखा लाईसेंस जारी करने का कार्य संबंधित एसडीएम द्वारा किया जायेगा।

आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर विस्फोटक नियम 2008 एवं संशोधित नियम 2019 के तहत निर्धारित शर्तों की पालना सुनिश्चित करनी होगी।