मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

ग्रामीण सेवा शिविर 2025

11 अक्टूबर को जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार ग्रामीणों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, इस बात को लेकर सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर 2025 प्रारम्भ किये गये हैं।
  • मंजू ने बताया कि जिले के विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें 16 विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर रहकर आमजन की समस्याओं का निदान करेंगे।
  • जिला कलक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण सेवा शिविर को गंभीरतापूर्वक लेकर अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया जाये।
WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर । राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार ग्रामीणों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, इस बात को लेकर सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर 2025 प्रारम्भ किये गये हैं।

जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि जिले के विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें 16 विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर रहकर आमजन की समस्याओं का निदान करेंगे। जिला कलक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण सेवा शिविर को गंभीरतापूर्वक लेकर अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया जाये।

शनिवार को इन गांवों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर उपखण्ड गंगानगर में 11 अक्टूबर को गांव ततारसर एवं चूनावढ़ में, उपखण्ड रायसिंहनगर में गांव झोटांवाली एवं मुकलावा में, उपखण्ड पदमपुर के गांव 20 बीबीए एवं 19 बीबी में, उपखण्ड विजयनगर क्षेत्र के गांव सुखचैनपुरा एवं 8 एसटीबी में, उपखण्ड सूरतगढ़ क्षेत्र के गांव ठुकराना एवं सिंगरासर, उपखण्ड अनूपगढ़ के गांव 12 ए-बी एवं 4 एलएम, उपखण्ड श्रीकरणपुर के गांव मोड़ा एवं 3 ओ, उपखण्ड घडसाना के गांव 2 जीएमबी एवं 2 केएलडी, उपखण्ड सादुलशहर के गांव ताखरावाली में शिविर आयोजित किये जायेंगे।