मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

सफलता की कहानी-3 ग्रामीण सेवा शिविर में मिला मंगला पशु बीमा का लाभ

मुख्य बिंदु
  • माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का समाधान हो रहा है।
  • साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है।
  • राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
  • शुक्रवार को जिले की श्रीकरणपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मलकाना कलां में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ।
  • इस दौरान पशुपालन विभाग द्वारा मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत पॉलिसियों का वितरण किया गया।
  • योजना के तहत पशु की असामयिक मृत्यु होने पर 40 हजार रूपये का बीमा क्लेम देय है।
WAf𝕏TGin✉🖨
सफलता की कहानी-3 ग्रामीण सेवा शिविर में मिला मंगला पशु बीमा का लाभ

श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का समाधान हो रहा है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।

शुक्रवार को जिले की श्रीकरणपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मलकाना कलां में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान पशुपालन विभाग द्वारा मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत पॉलिसियों का वितरण किया गया।

योजना के तहत पशु की असामयिक मृत्यु होने पर 40 हजार रूपये का बीमा क्लेम देय है। इस दौरान श्रीमती अमृतपाल कौर, श्रीमती चरणजीत कौर और श्रीमती हरजीत कौर को बीमा पॉलिसी वितरित की गई।

श्रीमती अमृतपाल कौर को बीमा क्लेम भी दिया गया। इस पर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया।