मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

ग्रामीण सेवा शिविर 2025 25 एवं 26 सितम्बर को जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार ग्रामीणों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, इस बात को लेकर सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर 2025 प्रारम्भ किये गये हैं।
  • मंजू ने बताया कि जिले के विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें 16 विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर रहकर आमजन की समस्याओं का निदान करेंगे।
  • जिला कलक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण सेवा शिविर को गंभीरतापूर्वक लेकर अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया जाये।
WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार ग्रामीणों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, इस बात को लेकर सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर 2025 प्रारम्भ किये गये हैं।

जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि जिले के विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें 16 विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर रहकर आमजन की समस्याओं का निदान करेंगे। जिला कलक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण सेवा शिविर को गंभीरतापूर्वक लेकर अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया जाये।

गुरूवार को इन गांवों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर उपखण्ड श्रीगंगानगर में 25 सितम्बर को गांव मदेरा व रोहिड़ावाली में, उपखण्ड रायसिंहनगर में गांव 6 जेकेएम व बाजुवाला में, उपखण्ड पदमपुर के गांव 54 एलएनपी व 69 एलएनपी में, उपखण्ड विजयनगर क्षेत्र के गांव 6 एपीडी व भातीवाला में, उपखण्ड सूरतगढ़ क्षेत्र के गांव गोपालसर व गुडली, उपखण्ड अनूपगढ़ के गांव 27ए व 90 जीबी, उपखण्ड श्रीकरणपुर के गांव 42 एच व नग्गी, उपखण्ड घडसाना के गांव 5 एमएलडी व 10 डीओएल, उपखण्ड सादुलशहर के गांव बहरामपुरा बोदला व मन्नीवाली में शिविर आयोजित किये जायेंगे।

उन्होंने बताय कि उपखण्ड गंगानगर में 26 सितम्बर को गांव कोनी व मोहनपुरा में, उपखण्ड रायसिंहनगर में गांव भादवावाला व लखाहाकम में, उपखण्ड पदमपुर के गांव रिडमलसर व रतनपुरा में, उपखण्ड विजयनगर क्षेत्र के गांव बिलोचिया व 6 बीएलएम में, उपखण्ड सूरतगढ़ क्षेत्र के गांव रघुनाथपुरा व संगीता, उपखण्ड अनूपगढ़ के गांव 4 एमएसआर व 30 एपीडी, उपखण्ड श्रीकरणपुर के गांव 2 एक्स व मांझीवाला, उपखण्ड घडसाना के गांव 3/4 आरएसएम व 13 डीओएल, उपखण्ड सादुलशहर के गांव किलांवाली व छापांवाली में शिविर आयोजित किये जायेंगे।