मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

जिला स्तरीय समन्वय एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित

मुख्य बिंदु
  • श्रीगंगानगर, जिला स्तरीय समन्वय एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर डॉ.
  • मंजू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
  • बैठक में समस्त ईओ उपस्थित रहे।
  • बैठक में ब्लॉकवार अन्नपूर्णा रसोईयों की कार्यअवधि बढ़ाये जाने के संबंध में चर्चा की गई और अन्नपूर्णा रसोईयों का आवंटन नियमानुसार करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
  • जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में कुल 30 अन्नपूर्णा रसोईयां संचालित हैं, जिसमें श्रीगंगानगर की 9, अनूपगढ़ की 3, सादुलशहर की 3, सूरतगढ़ की 3, गजसिंहपुर की 2, केसरीसिंहपुर की 2, करणपुर की 2, पदमपुर की 2, रायसिंहनगर की 2 और श्रीविजयनगर की 2 रसोईयों संचालित हो रही हैं।
  • ब्लॉक वार अन्नपूर्णा रसोईयों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिन अन्नपूर्णा रसोईयों का कार्यकाल पूर्ण हो गया है और जो नई रसोईयों का संचालन करना चाहते हैं, उनका नियमानुसार आवंटन किया जाये।
WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर, जिला स्तरीय समन्वय एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में समस्त ईओ उपस्थित रहे।

बैठक में ब्लॉकवार अन्नपूर्णा रसोईयों की कार्यअवधि बढ़ाये जाने के संबंध में चर्चा की गई और अन्नपूर्णा रसोईयों का आवंटन नियमानुसार करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में कुल 30 अन्नपूर्णा रसोईयां संचालित हैं, जिसमें श्रीगंगानगर की 9, अनूपगढ़ की 3, सादुलशहर की 3, सूरतगढ़ की 3, गजसिंहपुर की 2, केसरीसिंहपुर की 2, करणपुर की 2, पदमपुर की 2, रायसिंहनगर की 2 और श्रीविजयनगर की 2 रसोईयों संचालित हो रही हैं।

ब्लॉक वार अन्नपूर्णा रसोईयों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिन अन्नपूर्णा रसोईयों का कार्यकाल पूर्ण हो गया है और जो नई रसोईयों का संचालन करना चाहते हैं, उनका नियमानुसार आवंटन किया जाये।

पूर्व में चल रही रसोईयों की खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई, पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए आवंटन किया जाये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अन्नपूर्णा रसोई की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि दीपावली से पूर्व जिले में सफाई व्यवस्था, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, पौधारोपण, सौंदर्यकरण एवं सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से किया जाये। पीएम आवास योजना शहरी, आवारा पशुओं और श्वानों की समस्या को प्रभावी कार्ययोजना बनाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, नगर परिषद आयुक्त श्री रविन्द्र यादव, ईओ सूरतगढ़ श्रीमती पूजा शर्मा, ईओ विजयनगर श्री मिलखराज, ईओ केसरीसिंहपुर श्री विश्वास गोदारा सहित अधिकारी उपस्थित रहे