मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा शिविर आयोजित होंगे 2 व 3 सितम्बर को 12 गांवों में आयोजित होंगे शिविर

मुख्य बिंदु
  • भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
  • श्रीगंगानगर जिले की कुल 342 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।
  • 2 व 3 सितम्बर को विभिन्न बैंकों द्वारा 12 गांवों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
  • अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री मुकेश कुमार जांगडा ने बताया कि 2 सितम्बर को यूबीआई द्वारा मदेरा, एसबीआई द्वारा मोहलां और मालसर, पीएनबी द्वारा रिडमलसर, रघुनाथपुरा और 8 पीएसडी-बी में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
  • इसी तरह 3 सितम्बर को एसबीआई द्वारा महियांवाली, मोटासर खूनी, मोखमवाला, आईसीआईसीआई द्वारा सांवतसर, डीसीसीबी द्वारा राजियासर स्टेशन, पीएनबी द्वारा 9 एमडी में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के शिविरों का आयोजन किया जाएगा। श्रीगंगानगर जिले की कुल 342 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। 2 व 3 सितम्बर को विभिन्न बैंकों द्वारा 12 गांवों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री मुकेश कुमार जांगडा ने बताया कि 2 सितम्बर को यूबीआई द्वारा मदेरा, एसबीआई द्वारा मोहलां और मालसर, पीएनबी द्वारा रिडमलसर, रघुनाथपुरा और 8 पीएसडी-बी में शिविर आयोजित किये जायेंगे। इसी तरह 3 सितम्बर को एसबीआई द्वारा महियांवाली, मोटासर खूनी, मोखमवाला, आईसीआईसीआई द्वारा सांवतसर, डीसीसीबी द्वारा राजियासर स्टेशन, पीएनबी द्वारा 9 एमडी में शिविर आयोजित किये जायेंगे।

शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के तहत पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण एवं प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत नये खाते खोले जाएंगे तथा निष्क्रिय खातों के लिए री-केवाईसी की जाएगी। आयोजित शिविर स्थल पर आस-पास के नागरिक पहुंचकर लाभ ले सकेंगे।