मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Rajasthan

बारिश एवं औलावृष्टि से फसलों को हुये नुकसान की गिरदावरी करवा किसानों को मुआवजा प्रदान करायें- सांसद सी.पी.जोशी

-नीति गोपेन्द्र भट्ट-

मुख्य बिंदु
  • जोशी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से प्रदेश में असमय बारिश एवं औलावृष्टि से फसलों को हुये नुकसान की गिरदावरी करवा किसानों को मुआवजा प्रदान कराने का आग्रह किया है।
  • उन्होंने कहा की राज्य की अर्थ व्यवस्था पूरी तरह कृषि पर निर्भर हैं लेकिन इस मौसम में हुई असमय बारिश एवं औलावृष्टि से किसानों की अधिकांश फसल खराब हो चुकी हैं और इससे किसानों को अत्यधिक आर्थिक नुकसान हुआ हैं।
  • उन्होंने कहा कि किसानों को हुए इस आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिये सरकार द्वारा शीघ्रताशीघ्र गिरदावरी करवा मुआवजा राशि प्रदान की जाये।
WAf𝕏TGin🖨
बारिश एवं औलावृष्टि से फसलों को हुये नुकसान की गिरदावरी करवा किसानों को मुआवजा प्रदान करायें- सांसद सी.पी.जोशी

नई दिल्ली। चित्तौड़गढ़ के सांसद सी.पी.जोशी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से प्रदेश में असमय बारिश एवं औलावृष्टि से फसलों को हुये नुकसान की गिरदावरी करवा किसानों को मुआवजा प्रदान कराने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा की राज्य की अर्थ व्यवस्था पूरी तरह कृषि पर निर्भर हैं लेकिन इस मौसम में हुई असमय बारिश एवं औलावृष्टि से किसानों की अधिकांश फसल खराब हो चुकी हैं और इससे किसानों को अत्यधिक आर्थिक नुकसान हुआ हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों को हुए इस आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिये सरकार द्वारा शीघ्रताशीघ्र गिरदावरी करवा मुआवजा राशि प्रदान की जाये।