गोपाल कनेरिया अध्यक्ष एवं अशोक कोठारी सचिव बने। 

( 775 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Apr, 25 05:04

गोपाल कनेरिया अध्यक्ष एवं अशोक कोठारी सचिव बने। 

(mohsina bano)

उदयपुर :  अपना घर आश्रम उदयपुर के द्वि वार्षिक ( 2025 - 2027) चुनाव आश्रम समन्वयक एवं चुनाव अधिकारी महेंद्रनाथ शर्मा की देखरेख में संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, सचिव अशोक कोठारी एवं वित्त सचिव प्रकाश जोशी बने। कनेरिया ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुरेश विजयवर्गीय को संरक्षक एवं दिनेश भट्ट को सलाहकार नियुक्त किया। साथ ही लक्ष्मी नारायण कुमावत और राजेश गर्ग को उपाध्यक्ष, सुनील चौहान संयुक्त सचिव, गोपी लाल डांगी प्रचार मंत्री एवं डॉ भूपेंद्र शर्मा को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारी ने निर्वाचित पदाधिकारी एवं नियुक्त पदाधिकारी को शपथ दिलाई प्रारंभ में सुरेश विजयवर्गीय आश्रम की गतिविधियों की जानकारी दी एवं अतिथि स्वागत किया सचिव ने आश्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आभार प्रदर्शन राजेश गर्ग ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉक्टर पुखराज सकलेचा, प्रवीण चपलोत, अल्पना गर्ग, कमला विजयवर्गीय, शांता जोशी, रेखा विजयवर्गीय, कौशल्या शर्मा, सरिता चौहान, रीता कोठारी, रामकृष्ण गर्ग, इंजीनियर चंद्रप्रकाश जैन, महेंद्र वर्मा, हेमेंद्र तलेसरा, रचना वर्मा, चिन्मय गर्ग उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.