देश रत्न अवॉर्ड समारोह में अमोल भगत

( 1488 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Apr, 25 10:04

देश रत्न अवॉर्ड समारोह में अमोल भगत

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

भारती युवा वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित देश रत्न अवॉर्ड 2025 का भव्य आयोजन 29 अप्रैल को दूरदर्शन भवन, कमानी प्रेक्षागृह (मंडी हाउस), नई दिल्ली में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित समारोह में मराठी फिल्म निर्माता-निर्देशक अमोल भगत निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में शामिल होंगे।

60 से अधिक फिल्म महोत्सवों में निर्णायक की भूमिका निभा चुके अमोल भगत एक बार फिर अपनी कला और अनुभव से इस मंच को गौरवान्वित करेंगे। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय द्वारा संपोषित इस समारोह में देश की नामचीन हस्तियाँ उपस्थिति दर्ज कराएँगी।

अर्जुन राम मेघवाल (कानून मंत्री), जगदंबिका पाल (पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश), गजेंद्र सिंह शेखावत (संस्कृति मंत्री), प्रवेश वर्मा (डिप्टी सीएम, दिल्ली), रामदास आठवले (केन्द्रीय मंत्री), रघु राज (रोजगार मंत्री, यूपी सरकार), राहुल भुच्चर, मुस्ताक खान और विनय चौधरी जैसे दिग्गज इस समारोह की शोभा बढ़ाएंगे और चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे।

पुणे में जन्मे और बारामती की ग्रामीण पृष्ठभूमि में पले-बढ़े अमोल भगत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी उपस्थिति के लिए जाने जाते हैं। ‘पुणे टू गोवा’ जैसी चर्चित फिल्म के निर्देशक के रूप में उन्हें खास पहचान मिली है। मराठी सिनेमा में उनके योगदान को आज पूरे देश में सराहा जा रहा है।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.