प्रदेश में मदिरा की नई दरों की सूची जारी

( 906 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Apr, 25 10:04

आरएसबीसीएल की वेबसाइट पर उपलब्ध है रेट लिस्ट

उदयपुर,  आबकारी विभाग द्वारा वित्तिय वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश में मदिरा की नई दरों की सूची जारी कर दी गई है। नई दरों की सूची आरएसबीसीएल की विभागीय वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्पमउेण्तंरंेजींदण्हवअण्पद पर उपलब्ध है जिसे आमजन ऑनलाइन देख सकते है।
आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के अनुसार आबकारी विभाग की वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्पमउेण्तंरंेजींदण्हवअण्पद  पर मदिरा की नई दरों की सूची आमजन के लिए प्रदर्शित कर दी गई है इस प्रकार कोई भी व्यक्ति प्रदेश में मदिरा की नई दरों की सूची का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त  कर सकता है। उक्त वेबसाइट में मुखपृष्ठ पर पब्लिक सेक्शन में एप्रूव्ड रेट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करने पर भारत निर्मित विदेशी मदिरा, बीयर सहित अन्य ब्रांड की मदिरा की नई रेट लिस्ट उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में नई रेट लिस्ट की अनुसार ही अनुज्ञाधारी दुकानों पर मदिरा विक्रय किया जाएगा। एमआरपी से अधिक वसूली पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
 

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.