बोनस की मांग कर रहे मजदूरों पर निर्मम लाठीचार्ज घोर निंदनीय : मनोज दुबे 

( 3763 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Apr, 25 20:04

के डी अब्बासी 

बोनस की मांग कर रहे मजदूरों पर निर्मम लाठीचार्ज घोर निंदनीय : मनोज दुबे 

कोटा । अखिल भारतीय बेरोजगार मजदूर किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने राजस्थान के भीलवाड़ा में बोनस की मांग कर रहे कपड़ा फैक्ट्री के मजदूरों पर पुलिस द्वारा किए गए निर्मम लाठीचार्ज की तीव्र निंदा करते हुए मजदूरों की गिरफ़्तारी की घोर आलोचना की है।

मनोज दुबे ने कहा की मजदूरों का बोनस मांगना अपराध नहीं है। लेकिन भाजपा सरकार  फैक्ट्री प्रबंधको के इशारे पर पुलिस को आगे कर मजदूरों को लाठी गोली के दम पर रोक कर उद्योग मालिकों को संरक्षण एवं मजदूरों का शोषण कर रही है। जों घोर निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।

मनोज दुबे ने कहा की भाजपा सरकार में उद्योग प्रबंधक निरंकुश होकर मजदूरों को  उनके जायज हक़ से वंचित कर अन्याय एवं अत्याचार की सभी सीमाओं को पार कर खुले आम मनमानी कर रहे है। जों बेहद शर्मनाक है।भाजपा सरकार में मजदूरों के हक़ ओर अधिकारों को लाठी ओर गोली के दम पर कुचला जा रहा है।जिससे मजदूरों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.