राजकीय विद्यालय घणोली में विज्ञान मेले का आयोजन

( 1891 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Mar, 25 05:03

राजकीय विद्यालय घणोली में विज्ञान मेले का आयोजन

(mohsina bano)

विज्ञान समिति, आर्यभट्ट चेतना केंद्र और इंदिरा अजय मुर्डिया चल विज्ञान प्रयोगशाला के संयुक्त तत्त्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, घणोली में विज्ञान मेला आयोजित किया गया। इस मेले में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, मौसम विज्ञान, मानव शरीर संरचना, पादप विज्ञान आदि के जीवंत प्रदर्शन और प्रयोग कराए गए, जिससे घणोली और नामरी विद्यालय के 112 विद्यार्थी लाभान्वित हुए।

विज्ञान समिति के मीडिया प्रभारी प्रो. विमल शर्मा ने बताया कि मेले से पूर्व तकनीकी सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और विद्यालय प्राचार्य दीपक तलेसरा के स्वागत उद्बोधन से हुआ। मंचासीन अतिथियों का तिलक और उपरणा पहनाकर बहुमान किया गया।

ई. राजेंद्र सिंघवी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर वार्ता प्रस्तुत की। विज्ञान समिति अध्यक्ष प्रो. महिप भटनागर ने विज्ञान मेले के उद्देश्यों की जानकारी दी, जबकि कुल प्रमुख डॉ. के.एल. कोठारी ने विज्ञान के बढ़ते कदम पर समीक्षात्मक परिचर्चा की। तत्पश्चात, ई. के.पी. तलेसरा द्वारा आयोजित सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी में सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को लेखन सामग्री पुरस्कार स्वरूप दी गई, और सर्वश्रेष्ठ तीन विद्यार्थियों को ₹200/- की प्रोत्साहन राशि दी गई।

छात्र किशन गायरी, जूही डांगी, ट्विंकल देवड़ा, कार्तिक सहित अन्य चार विद्यार्थियों ने पर्यावरण, महिला शिक्षा एवं विज्ञान से संबंधित प्रस्तुतियां दीं और पुरस्कार प्राप्त किया।

विज्ञान मेले के सफल आयोजन में
डॉ. के.एल. कोठारी, डॉ. महिप भटनागर, श्री मुनीश गोयल, डॉ. आर.के. गर्ग, डॉ. के.पी. तलेसरा, इंजीनियर अशोक जैन, इंजीनियर आर.के. सिंघवी, श्री एस.आर. तिवारी, डॉ. विमल शर्मा, डॉ. बी.एल. चावत, डॉ. आर.के. नेभनानी, श्री एस.एल. भंडारी, श्रीमती रेनू भंडारी, श्रीमती गायत्री मैडम, श्रीमती सीता शर्मा, श्रीमती मंजुला शर्मा, पंकज सहित विद्यालय के दीपक तलेसरा, श्रीमती तरुणा कथूरिया, विष्णु शंकर चौधरी, राहुल पालीवाल, मीना गौड़, निशा गौड़, लक्ष्मी मीणा और मोहनलाल का सक्रिय सहयोग रहा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.