होली पर फिर सिनेमाघरों में आएगी 'नमस्ते लंदन'

( 4673 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Mar, 25 03:03

होली पर फिर सिनेमाघरों में आएगी 'नमस्ते लंदन'

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्देशित 'नमस्ते लंदन' 2007 की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हुई थी। इसकी कहानी, निर्देशन, साउंडट्रैक और अभिनय को खूब सराहा गया था। फिल्म को पंजाब, लंदन और यूके के 50 अलग-अलग लोकेशंस पर शूट किया गया था। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री आज भी यादगार मानी जाती है, और यह उनकी क्लासिक फिल्मों में से एक है। 'नमस्ते लंदन' को 25 साल पूरे हो चुके हैं और यह अब एक क्लासिक रोमांटिक कॉमेडी का दर्जा हासिल कर चुकी है। इस वर्ष होली के अवसर पर 14 मार्च को यह फिल्म फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.