(mohsina bano)
वर्ल्ड पावर स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा 2025 में अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग व पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ बॉडीबिल्डर और पावरलिफ्टर को चयनित कर उनके प्रदर्शन को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
चयन प्रतियोगिता 23 फरवरी 2025 को संगम विहार, दिल्ली में आयोजित हुई, जिसमें पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में महिला पावरलिफ्टर प्रज्ञा उपाध्याय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। उनके इस सफलता पर परिवार और रिश्तेदारों ने भव्य स्वागत किया।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने की खुशी में कोच राकेश शर्मा को बधाइयां दी गईं। कोच ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि प्रज्ञा अब और मेहनत कर भारत का नाम रोशन करेंगी। उनके साथियों और रिश्तेदारों ने भी इस सफलता पर शुभकामनाएं दीं।