शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड नंबर 12 में कांग्रेस वरिष्ठ जनसम्मान कार्यक्रम

( 610 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Feb, 25 15:02

शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड नंबर 12 में कांग्रेस वरिष्ठ जनसम्मान कार्यक्रम

उदयपुर। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड नंबर 12 में कांग्रेस वरिष्ठ जनसम्मान कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक, पूर्व एवं निवर्तमान पार्षद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं वार्ड के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता साथ रहे। कांग्रेस वरिष्ठ जनसम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का सम्मान कर स्थानीय वार्डवासियों के साथ मिलकर वार्ड स्तर की समस्याओं को जाना एवं उनके निराकरण हेतु नगर निगम अधिकारियों को अवगत करवाया।
सम्मान कार्यक्रम में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष  फतह सिंह राठौड़, संगठन महासचिव अरुण टाक, ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, डॉ दिलीप सिंह चौहान, निवर्तमान पार्षद शंकर चंदेल, मंडल अध्यक्ष ऋतुराज मिश्रा, गजराज सिंह पंवार, भगवत सिंह सांखला सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.