डॉ. लक्ष्यराज सिंह और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री साहा कि पैलेस में शिष्टाचार भेंट, विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन 

( 1184 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Feb, 25 19:02

डॉ. लक्ष्यराज सिंह और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री साहा कि पैलेस में शिष्टाचार भेंट, विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन 

उदयपुर | त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और महाराणा प्रताप के वंशज व मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की सोमवार को सिटी पैलेस में शिष्टाचार भेंट हुई। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मेवाड़ी परंपरानुसार मुख्यमंत्री माणिक साहा को पुष्पगुच्छ भेंट कर अगवानी की। इस दौरान डॉ. लक्ष्यराज सिंह और मुख्यमंत्री साहा के बीच मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास, कला, साहित्य, संस्कृति और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साहा और डॉ. लक्ष्यराज सिंह के बीच मेवाड़ के रियासतकालीन जल प्रबंधन पर भी मंथन हुआ। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने बताया कि मेवाड़ के महाराणाओं ने उदयपुर नगर का विकास आगामी 1000 साल की समृद्धि की सोच के साथ किया।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.