होली बाल कविता प्रतियोगिता को शानदार प्रतिसाद मिला

( 1653 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Feb, 25 05:02

(mohsina bano)

कोटा / होली पर राष्ट्रीय बाल कविता प्रतियोगिता को जबरदस्त उत्साह मिल रहा है। अब तक राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा से 48 साहित्यकारों और बच्चों की कविताएं प्राप्त हो चुकी हैं।

बाल साहित्य लेखन को प्रोत्साहित करने के लिए यह प्रतियोगिता संस्कृति, साहित्य, मीडिया फोरम कोटा एवं समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत, गांधीनगर (कोटा इकाई) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। इच्छुक प्रतिभागी अपनी टाइप की हुई प्रविष्टि व्हाट्सएप नंबर 9413350242 अथवा 9414661688 पर 28 फरवरी तक भेज सकते हैं

फोरम के संयोजक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल ने बताया कि प्रतियोगिता पांच वर्गों में होगी—

  1. 10 वर्ष तक के बच्चे
  2. 10 से 18 वर्ष के किशोर
  3. 19 से 35 वर्ष के नवोदित युवा रचनाकार
  4. 35 वर्ष से ऊपर की महिलाएं
  5. 35 वर्ष से ऊपर के पुरुष

पहले तीन वर्गों में जन्म तिथि प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। सभी श्रेणियों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा, प्राप्त रचनाओं का एक संकलन भी प्रकाशित किया जाएगा


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.