कोटा/नई दिल्ली | विश्व रेडियो दिवस पर आज नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आई आई सी) में यूनेस्को व प्रसारण मंत्रालय द्वारा भारत रेडियो फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जिसमें भारत के कई रेडियो स्टेशन के प्रतिनिधियों, संचालकों देश के मशहूर आरजै (रेडियो जॉकी) रेडियो एनाउंसर को आमंत्रित किया गया था इसमें राजस्थान से कोटा के रेडियो किसानवाणी से संजय वर्मा "विवेक" ने भाग लिया।
इस अवसर पर भारत में रेडियो प्रसारण रेडियो की उपयोगिता व रेडियो के प्रसारण के बारे में विस्तार से बताया गया इस अवसर पर ग्रुप डिस्कशन परिचर्चा हुई रेडियो महोत्सव में कुछ पुरस्कार भी दिए गए जिसमें क्विज प्रतियोगिता में दूरदर्शन की धुन के बारे में जानकारी देने पर कोटा के संजय वर्मा विवेक को पुरस्कार दिया गया.
रेडियो महोत्सव में यूनेस्को, आकाशवाणी व प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों ने संबोधित किया.