मुंबई! हिंदी, मराठी और भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व समाजसेवी अनिल कुमार सिंह ने अपना 60वां जन्मदिन ठाणे के ब्लू रूफ क्लब में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर फिल्मी सितारों और राजनीतिक हस्तियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।
अनिल कुमार सिंह ने अपने जन्मदिन पर गरीबों को मुफ्त सिलाई मशीन और व्हीलचेयर वितरित कीं। उन्होंने कहा, "हमेशा से मेरी कोशिश रही है कि अपने सामर्थ्य के अनुसार लोगों की सेवा करूं, जिससे मुझे आत्मिक संतोष मिलता है।"
गौरतलब है कि अनिल कुमार सिंह ने रवि किशन अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का निर्माण किया था, जिससे अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके अलावा, उन्होंने खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘लाल दुपट्टा मलमल का’ समेत कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों का निर्माण किया है।
इस मौके पर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, कृपाशंकर सिंह, विनोद कांबली, अरमान ताहिल, अवधेश मिश्रा, स्मृति सिन्हा, अनारा गुप्ता, अमरीश सिंह, विजय पांडे सहित कई दिग्गज मौजूद रहे। सभी ने अनिल कुमार सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।