गोगुंदा में त्रिमूर्ति शिव महोत्सव का शुभारंभ

( 955 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Feb, 25 11:02

गोगुंदा में त्रिमूर्ति शिव महोत्सव का शुभारंभ

(mohsina bano)

ब्रह्माकुमारीज उदयपुर सेवा केंद्र की बहनों ने गोगुंदा गांव में त्रिमूर्ति शिव महोत्सव का शुभारंभ किया।

अपने उद्बोधन में बी.के. रीता बहन ने कहा कि जैसे बच्चे अपने पिता का हाथ पकड़कर निश्चिंत रहते हैं, वैसे ही यदि हम स्वयं को परमात्मा को समर्पित कर जीवन में आगे बढ़ें, तो सदैव निश्चिंत रह सकते हैं। परमपिता शिव इस धरा पर अवतरित होकर सहज राजयोग की शिक्षा दे रहे हैं और आह्वान कर रहे हैं कि अपनी बुरी आदतें, विचार, भावनाएं शिव को अर्पित करना ही सच्ची शिवरात्रि मनाना है। उन्होंने ज्ञान की ज्योत जलाने और धर्म को आचरण में उतारने का संदेश दिया।

बी.के. रश्मि बहन ने कहा कि हमें अपने पांच विकार—काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार को प्रभु को अर्पण करना चाहिए।

मीडिया समन्वयक प्रो. विमल शर्मा ने बताया कि समारोह में ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल, मंजीरा और चंग बजाते हुए पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए और ध्वजारोहण के बाद जयकारे लगाए। अंत में सभी ने प्रतिदिन अपने इष्ट देव के दर्शन करने का संकल्प लिया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.