(mohsina bano)
वर्ल्ड पावर स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा 2025 में अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह संस्था भारतभर से बॉडीबिल्डर्स और पावरलिफ्टर्स को चयनित कर उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर रही है।
चयन प्रतियोगिता का आयोजन 9 फरवरी 2025 को नोएडा, उत्तर प्रदेश में किया गया, जिसमें कोच महराज शाह और पावरलिफ्टर मोहित दीक्षित ने कार्यभार संभालते हुए सभी खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दिया।
मेंस फिजिक वर्ग में राकेश शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उनके अंतरराष्ट्रीय खेलों में चयन की खुशी में परिवार व रिश्तेदारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
आर्यन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राकेश शर्मा को और मेहनत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी साथियों और रिश्तेदारों ने भव्य स्वागत कर बधाइयां दीं।