(mohsina bano)
इम्तियाज अली, कबीर खान, ओनिर, रीमा दास दवारा निर्देशित माई मेलबर्न के साथ बाहुबली और हनुमान जैसी एनिमेटेड फिल्में भी शामिल
नई दिल्ली, 11 फरवरी 2025: JIFF ट्रस्ट द्वारा आयोजित 8वां नई दिल्ली फिल्म फेस्टिवल (NDFF) आगामी 22 फरवरी 2025 को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC), नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।
मंगलवार को आयोजकों ने फेस्टिवल में नामांकित फ़िल्मों की घोषणा की। इस वर्ष 20 देशों की 145 फ़िल्मों को प्रतियोगिता श्रेणी में चयनित किया गया है। इनमें से शीर्ष पुरस्कार विजेता फ़िल्मों की घोषणा 22 फरवरी 2025 को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में की जाएगी। उसी दिन पुरस्कार वितरण समारोह से पहले शीर्ष 5 विजेता फ़िल्मों की स्क्रीनिंग आयोजित होगी।
प्रतियोगिता श्रेणी में कुल 145 फ़िल्मों का चयन किया गया है, जिनमें विभिन्न विधाओं की फ़िल्में शामिल हैं। फीचर फिक्शन श्रेणी में 37 फ़िल्में, डॉक्यूमेंट्री फीचर में 16, और एनीमेशन फीचर में 1 फ़िल्म नामांकित हुई है। इसके अलावा, शॉर्ट फिक्शन श्रेणी में 51 फ़िल्में, शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री में 13, और शॉर्ट एनीमेशन में 10 फ़िल्मों का चयन किया गया है। मोबाइल शॉर्ट फ़िल्म श्रेणी में 3 फ़िल्में, स्क्रीनप्ले के लिए 14 प्रविष्टियाँ, और स्टूडेंट फ़िल्मों की श्रेणी में 10 फ़िल्में नामांकित की गई हैं।
145 फ़िल्मों में से भारत से 72 और विदेश से 73 फ़िल्मों का चयन 54 देशों से भेजी गई 708 फ़िल्मों में से हुआ है।
37 नामांकित फीचर फ़िल्मों में शामिल प्रमुख फ़िल्में:
- माई मेलबर्न (निर्देशक: इम्तियाज अली, कबीर खान, ओनिर, रीमा दास, भाषा: अंग्रेज़ी, बंगाली, हिंदी, ऑस्ट्रेलिया)
- फुल मून (निर्देशक: वरिंदर रामगढ़िया, भाषा: अंग्रेज़ी, हिंदी, पंजाबी, भारत)
- ऐ आकशा तले (Under This Sky) (निर्देशक: शुभेंदु बिस्वाल, भाषा: उड़िया, भारत)
- डिलीवरी बॉय (निर्देशक: अश्विनी कुमार त्रिपाठी, भाषा: उड़िया, भारत)
- जिम्मेदारी उम्मीद आज़ादी संदीप (Echoes Of Everything) (निर्देशक: गर्वित सिंह, भाषा: हिंदी, भारत)
- मी एंड यू (निर्देशक: श्रेयांश प्रतीहार, भाषा: हिंदी, भारत)
- धर्मयोद्धा (निर्देशक: श्रुति साइमन, भाषा: संस्कृत, भारत)
- स्वप्न मंटप (निर्देशक: बरागुर रामचंद्रप्पा, भाषा: कन्नड़, भारत)
- पथ्थ (निर्देशक: जितिन इसाक थॉमस, भाषा: मलयालम, भारत)
- डोंट लव (निर्देशक: शिरीन श्रीराम, भाषा: तेलुगु, भारत)
- आश्रम (निर्देशक: सुधांशु मोहन साहू, भाषा: उड़िया, भारत)
- चांद पर बसा सूरज (निर्देशक: सिद्धांत नायक, भाषा: हिंदी, भारत)
- झिटकू मिटकी (निर्देशक: राजा खान, भाषा: छत्तीसगढ़ी, भारत)
- डैथ ऑफ ए म्यूल (निर्देशक: अंकित सिंघा, भारत)
- 1000 किमी (निर्देशक: मुकेश कुमार आर्य, भाषा: हिंदी, भारत)
- बाज़: इन बिहार (निर्देशक: प्रवीण तिवारी, भाषा: हिंदी, भारत)
- लाइफ्स अ बिच (निर्देशक: ज़ेवियर सेरॉन, भाषा: फ्रेंच, बेल्जियम)
- द बुक ऑफ एवरीथिंग (निर्देशक: इनेके हाउटमैन, भाषा: डच, नीदरलैंड्स)
- इम्प्योर (निर्देशक: रिको हेरे, भाषा: स्वाहिली, जर्मनी)
- डेड मैन्स स्विच (निर्देशक: अलेजांद्रो गर्बर बिकेसी, भाषा: स्पेनिश, मैक्सिको)
- आई एम नो क्वीन (निर्देशक: शादाब खान, भाषा: अंग्रेज़ी, कनाडा)
एनीमेशन श्रेणी में विशेष चयन:
- द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 4 - एपिसोड 6 (निर्देशक: जीवन जे. कांग, नवीन जॉन, भारत)
- बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड सीजन 1 - एपिसोड 6 (निर्देशक: जीवन जे. कांग, नवीन जॉन, भारत)
NDFF 2025 का यह संस्करण विश्वभर के सिनेमाई कलाकारों के लिए एक उत्कृष्ट मंच साबित होगा। इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल के माध्यम से वैश्विक सिनेमा और उभरते फिल्मकारों को एक साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है।
साभार :
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.