भोजपुरी के हिट राइटर मनोज पांडे की कहानी

( 841 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Feb, 25 10:02

भोजपुरी के हिट राइटर मनोज पांडे की कहानी

(mohsina bano)

भोजपुरी सिनेमा में बीते वर्षों में लेखक मनोज पांडे का नाम तेजी से उभरा है। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से ताल्लुक रखने वाले मनोज ने अब तक 50 से अधिक फिल्में लिखी हैं, जिनमें से ज्यादातर ब्लॉकबस्टर रही हैं।

2012 में 'कालिया' से की थी शुरुआत

ग्रेजुएशन के बाद मनोज पांडे ने साल 2012 में बतौर लेखक भोजपुरी फिल्म 'कालिया' से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में हैदर काज़मी और अक्षरा सिंह मुख्य भूमिका में थे।

लेखक नहीं होते तो शिक्षक बनते

मनोज पांडे ने बातचीत के दौरान बताया कि अगर वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में लेखक नहीं होते, तो शिक्षक बनते। हालांकि, उनके माता-पिता (स्वर्गीय श्री रामकृष्ण पांडे और स्वर्गीय विमला पांडे) उन्हें अधिकारी बनाना चाहते थे। हालांकि, उनका मानना है कि सिनेमा भी समाज को शिक्षित करने का एक सशक्त माध्यम है

'दबंग सरकार' से बदली किस्मत

मनोज पांडे के करियर की टर्निंग पॉइंट फिल्म 'दबंग सरकार' थी, जिसमें खेसारी लाल यादव और आकांक्षा अवस्थी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की सफलता के बाद मनोज पांडे को लगातार बड़ी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे

उन्होंने 'बबली की बारात' (शुभम तिवारी, प्रीति शुक्ला), 'मंडप' (दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे), 'रक्त भूमि' (रवि किशन, मोनालिसा), 'शुभ विवाह' (प्रमोद प्रेमी), 'मर्द तांगेवाला' (विराज भट्ट, अंजना सिंह), 'शादी बाय चांस' (अरविंद अकेला कल्लू, आकांक्षा दुबे), 'मां भवानी' (आम्रपाली दुबे) जैसी हिट फिल्मों की पटकथा लिखी है

पवन सिंह की 'लाखन सिंह' जल्द रिलीज

मनोज पांडे की अगली फिल्म 'लाखन सिंह' जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसमें पवन सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.