साहित्यकार डॉ. विमला भंडारी को मिला सम्मान

( 453 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Feb, 25 05:02

साहित्यकार डॉ. विमला भंडारी को मिला सम्मान

उदयपुर,  साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बना चुकी डॉ. विमला भंडारी को सलूंबर जिले के प्रथम जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक शांता देवी मीणा और अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजलक्ष्मी गहलोत ने यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

डॉ. विमला भंडारी ने बाल कहानियां, बाल उपन्यास, चिल्ड्रन पिक्चर बुक्स, किशोर उपन्यास, कहानी संग्रह, कविता संग्रह, नाटक और इतिहास जैसी विधाओं में रचनाएं लिखी हैं। उनके लेखन ने सलूंबर जिले को साहित्य के क्षेत्र में विशेष पहचान दिलाई है।

डॉ. भंडारी को दिल्ली की केंद्रीय साहित्य अकादमी, राजस्थान साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश हिंदी और संस्कृति अकादमी सहित कई प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्होंने अब तक 40 पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें से कई शैक्षिक पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं। उनके साहित्य पर कई शोध हो चुके हैं और उनकी रचनाओं के अंतरराष्ट्रीय भाषाई अनुवाद भी प्रकाशित हुए हैं। डॉ. विमला भंडारी, अपने साहित्यिक योगदान के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुकी हैं।                      (mohsina bano)


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.