पांच दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन कार्यशाला की शुरुआत

( 1181 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jan, 25 06:01

पांच दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन कार्यशाला की शुरुआत

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर और राजा राममोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन हुआ। यह कार्यशाला राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन के तहत सार्वजनिक पुस्तकालय कर्मियों की कार्य क्षमता निर्माण के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है, जिसमें राज्य के विभिन्न सार्वजनिक पुस्तकालयों के पुस्तकालयाध्यक्ष प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए हैं।

इस कार्यशाला में पुस्तकालय प्रबंधन सॉफ्टवेयर, नवाचार, नवीन विषयों, प्रौद्योगिकी और सूचना स्रोतों के प्रभावी उपयोग पर जानकारी दी जाएगी।

कार्यशाला के समन्वयक डॉ. पी. एस. राजपूत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य राजस्थान के सार्वजनिक पुस्तकालयों के विकास को साकार करना और भारत के विकास में योगदान देना है।

मुख्य अतिथि प्रो. ए. पी. सिंह ने सार्वजनिक पुस्तकालयों के विकास में राजा राममोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन की भूमिका पर प्रकाश डाला और इस मिशन को पूरे देश में विस्तार देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. एस. एन. साबत ने कहा कि सार्वजनिक पुस्तकालयों का सुदृढ़ विकास भारतीय ज्ञान परंपरा को मजबूत करेगा और नवाचारों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

कार्यशाला में लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया, और विश्वविद्यालय के प्रमुख प्रोफेसर तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.