नई दिल्ली में राजस्थान रत्नाकर का दिवाली मंगल मिलन मेला आज से

( 1576 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Oct, 24 10:10

गोपेन्द्र नाथ भट्ट

नई दिल्ली में राजस्थान रत्नाकर का दिवाली मंगल मिलन मेला आज से

नई दिल्ली। दिल्ली की प्रमुख स्वयंसेवी संस्था राजस्थान रत्नाकर का दिवाली मंगल मिलन मेला आज से  शुरू हो रहा है।दो दिवसीय यह मेला 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन, टी वी टावर और दिल्ली हॉट के पास स्थित मैदान में लगाया जा रहा हैं। मेला में 27 अक्टूबर को म्हारौ प्यारों राजस्थान थीम पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।दर्शक निमंत्रण कार्ड व्हाट्सअप पर दिखा मेला ग्राउण्ड में प्रवेश कर सकेंगे।

संस्था के चेयरमैन राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि राजस्थान रत्नाकर का दिवाली मेला दिल्ली का सबसे बड़ा और स्वच्छ मेला है। संस्था के स्वर्णिम 50 वर्षों के उपलक्ष्य में इस बार इसमें विशेष आकर्षणों को शामिल किया जाएगा।

मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी आवर प्रधान पुष्पेन्द्र गोयल ने बताया कि मेला में 27 अक्टूबर को म्हारौ प्यारों राजस्थान थीम पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

मेला स्थल पर शुक्रवार को आयोजित बैठक में मेला की सभी तैयारियों की समीक्षा की गई।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.