सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने किया गांडीव डिवीजन का दौरा

( 1314 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Oct, 24 12:10

सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने किया गांडीव डिवीजन का दौरा

जयपुर |  सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने 18-19 अक्टूबर 2024 को ऑपरेशनल  तैयारियों की समीक्षा के लिए गांडीव डिवीजन का दौरा किया।

उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा में अपनी अटूट प्रतिबद्धता और व्यावसायिक  उत्कृष्टता के लिए गांडीव डिवीजन की सराहना की।

जनरल ऑफिसर ने आधुनिक मानकों को पूरा करने और युद्ध दक्षता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण अभ्यासों  के निरंतर विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। 

आर्मी कमांडर के इस दौरे ने ऑपरेशनल उत्कृष्टता, तकनीकी एकीकरण और रणनीतिक दूरदर्शिता पर ध्यान केंद्रित करने की पुष्टि की। जिससे गांडीव डिवीजन के सभी पदों को  प्रेरणा मिली।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.