पैलेस ऑन व्हील्स इस पर्यटन सत्र की अपनी तीसरी यात्रा पर 

( 924 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Oct, 24 11:10

गोपेन्द्र नाथ भट्ट

पैलेस ऑन व्हील्स इस पर्यटन सत्र की अपनी तीसरी यात्रा पर 

नई दिल्ली ।राजस्थान की सुपर लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन का संचालन का दायित्व सम्भाल रही ओ एण्ड एम कम्पनी के प्रबंध निदेशक भगत सिंह लोहागढ़ ने बताया है कि इस  शाही रेल गाड़ी को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए कई नवाचारों के प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा हैं।

लोहागढ़ ने नई दिल्ली के सफदरजंग रेल्वे स्टेशन पर  इस पर्यटन सत्र की अपनी तीसरी यात्रा  के लिए रवाना होते समय शाही रेल गाड़ी पर यात्रा कर रहे देश विदेश के यात्रियों का रेड कार्पेट स्वागत करते हुए यह जानकारी दी।

भगत सिंह लोहागढ़ ने बताया कि पैलेस ऑन व्हील्स को कॉन्डे नास्ट लग्जरी ट्रेन सर्वे में इस साल प्रथम स्थान स्थान के साथ दुनिया की सबसे बेहतरीन लग्जरी टूरिस्ट ट्रेन का खिताब मिला है।

इस मौके पर पैलेस ऑन व्हील्स के निदेशक (ओएण्डएम कम्पनी ) प्रदीप बोहरा ने बताया कि शाही रेलगाड़ी के तीसरे दौरे में 42 यात्री सफर कर रहें है। इनमें से पच्चीस यात्रियों का दल जयपुर से सुपर लग्जरी ट्रेन से जुड़ें हैं।

बोहरा ने बताया कि राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में शाही लक्जरी ट्रेन में इस वर्ष भी अतिरिक्त साज सज्जा के साथ विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की गई हैं,जिसे पर्यटकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। यह ट्रेन यह बुधवार को नई दिल्ली से रवाना होकर राजस्थान के जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर,जोधपुर ,भरतपुर होती हुई विश्व के सात अजूबों में शामिल उत्तर प्रदेश के आगरा का भ्रमण करा पर्यटक यात्रियों को पुनः नई दिल्ली लाती है।

इस अवसर पर वैश्विक व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (भारत) के संस्थापक अध्यक्ष गौरव गुप्ता और जान संपर्क सलाहकार गोपेन्द्र नाथ भट्ट भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि यह शाही ट्रेन भारतीय रेल के  साथ ज्वाइंट वेंचर में राजस्थान पर्यटन विकास निगम द्वारा वर्ष 1982 से ब्रॉड गेज पर चलाया जा रहा है। इसके पहले यह मीटर गेज पर चलती थी।आरटीडीसी की प्रबंध निदेशक सुषमा अरोड़ा के अनुसार पहियों पर राजमहल शाही ट्रेन पैलेस ऑन को विश्व भारत की सबसे पुरानी हेरिटेज ट्रेन होने के साथ ही विश्व की सर्वश्रेष्ठ लक्जरी पर्यटक ट्रेन में से एक हैं। अरोड़ा बताती हैं कि यह शाही ट्रेन भारतीय रेल के  साथ ज्वाइंट वेंचर में राजस्थान पर्यटन विकास निगम की एक प्रतिष्ठित परियोजना है, जिसमें पर्यटकों को पांच सितारा सुविधाएं एवं शाही आतिथ्य का कभी नहीं भूली जाने वाली यात्रा  का अनुभव  मिलता  है।पिछले 42 वर्षों से इस शाही लक्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स को राजस्थान एवं भारत के सांस्कृतिक राजदूत के रूप में मान्यता मिली हुई है तथा इस वर्ष इस शाही रेल गाड़ी को प्रतिष्ठित कॉन्डे नास्ट लग्जरी ट्रेन सर्वे में विश्व की सबसे बेहतरीन लग्जरी टूरिस्ट ट्रेन का खिताब मिलने से न केवल राजस्थान का बल्कि भारत का गौरव बढ़ा हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.