डॉ यशोदाबसोलंकी की पुस्तक का विमोचन केरल के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान ने किया

( 1331 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Oct, 24 14:10

डॉ यशोदाबसोलंकी की पुस्तक का विमोचन केरल के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान ने किया

मुंबई:  प्रसिद्ध कवयित्री और लेखिका **डॉ. यशोदा सोलंकी** द्वारा लिखित पुस्तक **'पंडित दीनदयाल उपाध्याय: हत्या या हादसा'** का विमोचन मुंबई में विश्व मैत्री समागम के भव्य समारोह के दौरान केरल के राज्यपाल महामहिम श्री आरिफ मोहम्मद खान के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश की कई राजनैतिक, सामाजिक क्षेत्र की  प्रमुख हस्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

समारोह में श्रद्धेय गुरुजी श्री देवेन्द्र ब्रह्मचारी जी,  केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष श्री राहुल नार्वेकर*, राज्यसभा सांसद श्री मिलिंद देवड़ा**, महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढा**, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री  श्री झाबर सिंह खर्रा , पूर्व मंत्री राज के. पुरोहित, उद्योग पति श्री राकेश नाहर, गणपत कोठरी, श्री घेवर चंद बोहरा बोहरा सहित अन्य प्रसिद्ध हस्तियो की उपस्थिति रही

विमोचन के दौरान, डॉ. यशोदा सोलंकी ने अपनी पुस्तक के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की रहस्यमयी मृत्यु से जुड़े अनसुलझे पहलुओं पर गहन प्रकाश डाला और कहा कि "यह पुस्तक न केवल ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित है, बल्कि पाठकों को सोचने पर मजबूर करती है कि क्या उनकी मृत्यु एक हादसा थी या सुनियोजित हत्या।"

राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान एवम केन्द्रीय राज्य मंत्री आठवले ने पुस्तक की विषयवस्तु एव यशोदा सोलंकी के शोधकार्य की प्रशंसा की और उनके अभिनव प्रयास को बधाई दी।

विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और साहित्यिक क्षेत्रों की हस्तियों ने इस अवसर पर पुस्तक की सराहना की। यशोदा सोलंकी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, कार्य और उनकी संदिग्ध मृत्यु पर आधारित यह पुस्तक उनके दर्शन और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक विनम्र प्रयास है"
इस महत्वपूर्ण अवसर पर उन्होंने आगंतुक गणमान्य अतिथियों एवम आयोजकों का आभार व्यक्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.