लायन्स क्लब अरावली, अरावली लायन्स ट्रस्ट द्वारा निर्मित भवन अपना घर आश्रम को समर्पित

( 968 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Oct, 24 13:10

जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया लोकार्पण

लायन्स क्लब अरावली, अरावली लायन्स ट्रस्ट द्वारा निर्मित भवन अपना घर आश्रम को समर्पित

        शहरवासियों में सहयोग करने की संस्कृति देखने को मिलीः पोसवाल
      अपना घर एक आश्रम नहीं वरन् एक विचारधाराःडॉ. ब्रजमोहन भारद्वाज  
उदयपुर। लायन्स क्लब अरावली एवं अरावली लायन्स अरावली ट्रस्ट द्वारा बेदला स्थित भूमि पर बनाये गये भवन को आज भरतपुर से संचालित असहाय, विमंदित,मानसिक रूप से बीमार, दीन,दुःखी,पीड़ित“प्रभुजनों” के लिये अपना घर आश्रम को समर्पित किया। जिसका आज जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल,पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपना घर आश्रम के संस्थापक डॉ. ब्रजमोहन भारद्वाज ने कहा कि अपना घर एक आश्रम नहंी वरन् एक विचारधारा है। यह हमारंे लिये कार्य या सेवा नहीं वरन् पूजा व आराधना है। लायन्स क्लब अरावली ने जो यह भवन हमें सौंपा है यह भवन नहीं वरन् शहर में चल मंदिरों में से एक है। अपना घर में निवासरत हर व्यक्ति हमारंे लिये व्यक्ति नहीं प्रभुजन है। हम उन्हें प्रभु मानकर ही उनकी सेवा करते है। अपना घर को प्रतिदिन जिस वस्तु की आवश्यकता होती है उसकी ठाकुर जी के नाम चिट्ठी लिखकर वहीं आश्रम में ही रख देते है और उसी दिन वह कार्य हो जाता है। वह वस्तु हमें प्राप्त हो जाती है।
भरद्वाज ने कहा कि अपना घर आश्रम द्वारा देश-विदेश में 62 शाखायें संचालित की जा रही है। जिन पर प्रति तीन दिन में एक करोड़ रूपया व्यय होता है। यह पैसा कहंा से आता है। यह ठाकुरजी ही जानते है। इन 62 शाखाओं में 14000 प्रभुजन निवास करते है।  इस संस्था का यहीं उद्देश्य है कि सड़क पर पड़े दीन दुखी, असहाय, अक्षम,पीड़ित लोगांें को यहंा ला कर उनकी सेवा करना है। उन्हें यहंा यही महसूस होता है कि यहीं हमारा अपना घर है। आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि ठाकुरजी के नाम की चिट्ठी लिखी हो और वह वस्तु उस दिन प्राप्त नहीं हुई हो।
समारोह को संबोधित करते हुए समारोह में आने के बाद अपनाघर आश्रम की गतिविधियों को नजदीक से जानने का मौका मिला। सेवा में यदि प्रतिफल की ईच्छा की हो तो वह सेवा नहंी व्यापार हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस भवन का उपयोग अपना घर आश्रम को देने से बेहतर नहंी हो सकता था।
समारोह में पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने कहा कि इस आश्रम में आना ही एक सम्मान की बात है। इस आश्रम मे ंऐसे लोगों की निःस्वार्थ भाव से तन,मन से सेवा करने है वह साधुवाद के पात्र है। इससे बड़ा सेवा का भाव नहीं हो सकता है।
उद्योगपति शशिकान्त खेतान ने कहा कि भ्गवान किसी ने नहीं देखा लेकिन हम ऐसे लोागें की सेवा करने वाले लोगों में हम भगवान को देख सकते है। उन्हांेने डॉ. भारद्वाज से आग्रह किया कि आश्रम में आने वाले प्रभुजनों की योग्यता अनुरूप उनसे कार्य करवाया जाना चाहिये ताकि उनके भीतर छिपी उनकी कला बाहर आ सकें और उनकी बुद्धि का भी उपयोग हो सकें।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. किरण जैन ने कहा कि वर्ष 2015-16 में इस भूमि पर वृद्धाश्रम खोलनें का ंसकल्प लेकर इस पर निर्माण प्रारम्भ किया लेकिन जब यह पूर्ण हुआ तब भी नहीं पता था कि यह भवन ऐसे प्रभुजनों के काम आने वाला है जिनके बारें में हमनें सोचा तक नहीं था। डॉ. भारद्वाज के बारें मंे बताया कि उन्होंने डॉ. माधुरी से विवाह करने के बाद दोनों आजीवन निःसंतान रह कर भरतपुर में अपना घर आश्रम में रहने वाले सैकड़ों बच्चों के पिता बनने का प्रण लिया और इसे आज तक निभाया है। इस अपना घर आश्रम को अनेक समाजसेवियों ने अपना अंशदान दे कर इसे पूर्ण किया।

अपना घर आश्रम के अध्यक्ष सुरेश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारी सर्व प्रथम पहली प्राथमिकता सड़क पर पड़े व्यक्ति को यहंा लानें की होती है। उन्होने अपना घर आश्रम की गतिविधियों की जानकारी दी। ं
अरावली लायन्स ट्रस्ट के सचिव श्याम सिरोया ने लायन्स क्लब अरावली की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि 2984 मे ंस्थापित इस क्लब ने अपने 40 वर्षो के इतिहास में ऐसे अनेक समाज सेवा के कार्य किये जो मील का पत्थर साबित हुए है। इस भूमि पर शीघ्र ही लायन्स नेत्र चिकित्सालय खोला जायेगा। जहंा पर नेत्र चिकित्सक नेत्र रोगियों की जांच करेगा। इस जंाच मशीन की आवश्यकता होने पर अरावली लायन्स ट्रस्ट चेयरमैन डीएमजेएफआर आर.पी.गुप्ता ने 4 लाख रूपयें की मशीन देने की घोषणा की। इस भवन में सर्वसुविधायुक्त 9 कमरें बनाये गये है। प्रारम्भ में अरावली लायन्स ट्रस्ट चेयरमैन डीएमजेएफआर आर.पी.गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए यह भवन में ऐसे प्रभुजनों के लिये वहंा रहनें एवं जीवन जीने का एक मौका है।
समारेाह में इस भवन में निर्माण करने वाले सभी सेवा सहयोगियांे को अतिथियों ने शॉल, उपरना, पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपनाघर आश्रम के राष्ट्रीय सचिव सिंघल ने भी संबोधित किया। अंत में क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र नागौरी ने आभार ज्ञापित किया।
समारोह में क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र नागौरी,सचिव पूर्णिमा नागौरी,अरावली लायन्स ट्रस्ट चेयरमैन आर.पी.गुप्ता,ट्रस्ट सचिव श्याम सिरोया,ट्रस्ट कोषाध्यक्ष रूपलाल जैन, बेदला सरपंच निर्मला प्रजापत, मल्टीपल लायन्स के पूर्व चेयरमैन अरविन्द चतुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। क्लब की अेर से भी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आलोक पगारिया ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.