शुभम नागदा ने अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉनटेस्ट 2024में प्रथम स्थान प्राप्त किया

( 1976 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Oct, 24 11:10

शुभम नागदा ने अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉनटेस्ट 2024 में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया

शुभम नागदा ने अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉनटेस्ट 2024में  प्रथम स्थान प्राप्त किया

हैप्पी होम विद्यालय प्रताप नगर, उदयपुर:के कक्षा 12वीं के छात्र शुभम नागदा ने अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉनटेस्ट

2024 द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन किया है। निबंध का विषय था "श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण में अनैतिकता है बाधक" और शुभम ने अपने उत्कृष्ट विचारों और गहन चिंतन के माध्यम से इस विषय पर प्रभावशाली निबंध प्रस्तुत किया, जिसके लिए उन्हें जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

शुभम नागदा अब जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तर पर इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाइयाँ दी जा रही हैं। हैप्पी होम विद्यालय के प्राचार्य ने शुभम की इस सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने शुभम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि राज्य स्तर पर भी वह इसी तरह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।

अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉनटेस्ट प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में नैतिकता और सामाजिक मूल्यों का विकास करना है, और शुभम की यह जीत इस बात का प्रमाण है कि आज का युवा नैतिकता को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बना रहा है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.