शतरंज सब-जूनियर अंडर-15 (ओपन एवं गर्ल्स) चयन शतरंज प्रतियोगिता का एक दिवसीय आयोजन 06 अक्टूबर को  

( 1394 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Oct, 24 11:10

उदयपुर  ! जिला स्तरीय शतरंज सब-जूनियर अंडर-15 (ओपन एवं गर्ल्स) चयन शतरंज प्रतियोगिता का एक दिवसीय आयोजन 06 अक्टूबर, 2024 रविवार को नीरजा मोदी स्कूल, चित्रकूट नगर, उदयपुर में होगा।

उदयपुर जिला शतरंज संघ की अध्यक्ष सोनल गर्ग के अनुसार जिला स्तरीय सब ज्यूनियर अंडर- 15 सलेक्शन चैस प्रतियोगिता का एक दिवसीय आयोजन 06 अक्टूबर,2024 रविवार को होगा। जिसकी जन्म दिनांक 1 जनवरी, 2009 या इसके बाद होगी वह इस प्रतियोगिता मे भाग ले सकेगा ! प्रतिभागी link :- livechess.in  कि वेबसाईट पर जाकर अपना पुरा पंजीकरण करा सकता है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पंजीयन की अंतिम दिनांक 05 अक्टूबर,शनिवार रात्रि 8 बजे तक रहेगी। इसके बाद कोई प्रविष्टि मान्य नहीं होगी !प्रतियोगिता मे श्रेष्ठ 20 प्रतिभागी लड़के और लड़कियों को 6000/- तक के नकद पुरुस्कार व ट्राफी के साथ सभी को प्रमाण-पत्र दिऐ जाएगे। प्रतियोगिता मे 4-4 श्रेष्ठ लड़के और लड़कियों को आगामी 12-13 अक्टूबर को अजमेर मे आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज
प्रतियोगिता मे उदयपुर जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाएगा।

अधिक जानकारी हेतु शतरंज संघ के सचिव इंद्र कुमार प्रजापत, कोषाध्यक्ष रोहित लोढ़ा आदि से संपर्क किया जा सकता है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.