श्री पीताम्बरा आश्रम में वैदिक परम्पराओं का दिग्दर्शन

( 326 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Oct, 24 09:10

श्री पीताम्बरा आश्रम में वैदिक परम्पराओं का दिग्दर्शन

बांसवाड़ा/गायत्री मण्डल की ओर से वैदिक संस्कृति और सनातन परम्पराओं के संरक्षण-संवर्धन की प्राचीन परम्पराओं से नई पीढ़ी को अवगत कराने तथा इनके प्रयोगात्मक प्रशिक्षण के लिए श्री पीताम्बरा आश्रम में साधनाओं का व्यवहारिक प्रयोग करते हुए इनका प्रशिक्षण दिए जाने की परम्परा जारी है।

इसके अन्तर्गत आश्रम परिसर स्थित साधना सत्संग गृह में आयुष्य आरोग्यवर्धक वर्धापन प्रयोग का व्यवहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें पं. आशीष पण्ड्या (पिण्डारमा) के आचार्यत्व एवं पं. पवन पाठक के सह आचार्यत्व में वर्धापन प्रयोग अनुष्ठान हुआ। इसमें मुख्य साधक जगदीश सागवाड़िया ने सपत्नीक हिस्सा लिया और विधि-विधान के साथ वर्धापन प्रयोग किया।

वर्धापन प्रयोगात्मक एवं प्रशिक्षण अनुष्ठान में पं. चन्द्रेश व्यास, एड्वोकेट यशपाल गुप्ता, अनिल नरहरि एच. एड्वोकेट यशपाल गुप्ता, अरुण व्यास, साधना शुक्ला, नीना गुप्ता, रचना व्यास, अनिमेष पुरोहित, नीना पुरोहित, मनोज नरहरि भट्ट सहित साधक-साधिकाओं ने हिस्सा लिया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.