जिलाधीश द्वारा जीवोत्थान डिजिटल विशेषांक का शुभारंभ"

( 1144 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Oct, 24 10:10

जिलाधीश द्वारा जीवोत्थान डिजिटल विशेषांक का शुभारंभ"

उदयपुर/शाहपुरा/दिल्ली,जीवोत्थान दैनिक हिंदी डिजिटल विशेषांक का ऑनलाइन शुभारंभ शाहपुरा, राजस्थान के जिलाधीश एवं जिला मजिस्ट्रेट राजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा सुसंपन्न हुआ। यह विशेषांक प्राचीन और आधुनिक विषयों के प्रचार-प्रसार, शिक्षण-प्रशिक्षण, विशेष समाचार और ज्ञानोपयोगी विषयों पर आधारित होगा, जिसे जीवोत्थान ॐ परब्रह्मालय मुख्यालय उदयपुर से सुसुविधा अनुसार प्रकाशित एवं प्रसारित किया जाएगा। शाहपुरा संस्करण से क्षेत्र को लाभान्वित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि महर्षि जीवोत्थान द्वारा पिछले साढ़े चार दशकों से अधिक समय से राष्ट्रहित में बहुआयामी निःस्वार्थ सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। जीवोत्थान शिक्षाचार्य यादवेंद्र द्विवेदी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों और शुभचिंतकों को हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया। श्री ओ. पी. यादव के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग हेतु भी आभार व्यक्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.