तीन दिवसीय इन्फ्रा मेडि एक्सपो शुरू

( 1122 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Sep, 24 14:09

तीन दिवसीय इन्फ्रा मेडि एक्सपो शुरू

उदयपुर। विजुअल मैथ्स संस्था द्वारा शहर के भूपाल नोबल्स  कॉलेज के इनडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय इंफ्रा मेडी एक्सपो एवं सिंपोजियम एग्जीबिशन का शुभारंभ सांसद मन्नालाल रावत द्वारा रिबन काट कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
इस अवसर पर मन्नालाल रावत ने कहा कि इस आयोजन में डीआरडीओ जैसे केन्द्रीय विभाग भी भाग ले रहे है। उनके द्वारा किये जा रहे विकास के बारें में शहर की जनता व बच्चें जान सकेंगे।  



विजुअल मैथ्स की निदेशक मीतू पाल गुप्ता ने बताया की इस प्रदर्शनी में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाएं अपने उत्पादों एवं विभिन्न मॉडल का प्रदर्शन कर रही है। कृषि के क्षेत्र में हो, शिक्षा के क्षेत्र में हो या विज्ञान के क्षेत्र में हो हर क्षेत्र में तकनीकी तौर पर कितना विस्तार हुआ है इसकी जानकारी प्रदर्शनी मे दी जा रही है। पहले ही दिन इस प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इंडोर स्टेडियम में लगी विभिन्न कंपनी एवं संस्थाओं की स्टाल्स पर जाकर के छात्र-छात्राओं ने नई-नई जानकारियां प्राप्त की। शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान के क्षेत्र में नई-नई जानकारियां प्राप्त कर छात्र अभिभूत हो गए। प्रदर्शनी देखने के बाद छात्रों के मुंह से यही निकला कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा। छात्रों को खासकर विज्ञान के क्षेत्र में नई-नई जानकारी को जानने का उत्साह था। स्टॉल्स पर बैठे कर्मचारी एवं अधिकारियों ने छात्र छात्राओं की उन सभी जिज्ञासाओं को शांत किया जो विज्ञान के क्षेत्र में वह जानना चाह रहे थे।
इधर कृषि क्षेत्र में क्या-क्या नई तकनीक हमारे देश में उपलब्ध है और क्या-क्या नहीं तकनीक अभी कृषि क्षेत्र में आई है उसकी जानकारी लेने के लिए किसान वर्ग का बड़ा समूह भी प्रदर्शनी देखने पहुंचा एवं कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। यहां पहुंचे किसानों ने बताया कि हमें नहीं पता था की खेती करना धीरे-धीरे अब इतना आसान हो रहा है। हमें यहां आकर के पता चला की किस तरह से तकनीक के उपयोग से कृषि कार्यों को आसान बनाया जा सकता है। जो काम कृषि क्षेत्र में महीनों तक भी नहीं हो पता था वह कृषि क्षेत्र में आई उन्नत तकनीक से चंद घंटे में होना संभव हो रहा है। यह हम सब किसान भाइयों के लिए बड़ा उत्साहवर्धक है। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार एवं राज्य सरकार का धन्यवाद करते हुए कहां थी वह किसान हित में लगातार कार्य कर रही है जिससे कृषि क्षेत्र में हमें काफी लाभ हो रहे हैं।
उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह में सांसद डॉक्टर मन्नालाल रावत ने कहा कि विजुअल मैथ्स संस्था द्वारा शहर के भोपाल नोबल इनडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय इंफ्रामेडी एक्सपो एवं सिंपोजियम एग्जीबिशन हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। छात्रों एवं किसानो लिए तो यह लाभकारी है ही साथ ही आम जनता के लिए भी इसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। कई बार आम जनन में सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं हो पाने की वजह से लोग इनका लाभ नहीं उठा पाते हैं। भारत सरकार के विभागों ने यहां प्रदर्शनी इसीलिए लगाई है यहां पर आम जन को यह पता चल सके की किस क्षेत्र में क्या नवाचार हो रहे हैं, सरकार द्वारा किसानों छात्रों एवं जनहित त में क्या-क्या योजनाएं चलाई जा रही है एवं अन्य क्षेत्रों में क्या-क्या चीज नहीं आई है जिसकी जानकारी आम जनता को मिले यही इस प्रदर्शनी का उद्देश्य है। इस दौरान फेर रेजीडेंसी में आयोजित मेडिकल सिंपोजियम के मुख्य अतिथि सांसद मन्नालाल रावत,विशिष्ठ अतिथि  मोहनलाल सुखाडिया विश्व विद्यालय की कुलपति सुनिता मिश्रा,आईसीएमआर के रजनीकांत थे। समारोह में मेडिकल से छात्र छात्राएं  मौजूद थी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.