राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सी पी ए भारत क्षेत्र की कार्यकारी समिति के सदस्य बनाये गये

( 1189 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Sep, 24 07:09

गोपेन्द्र नाथ भट्ट

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सी पी ए  भारत क्षेत्र की कार्यकारी समिति के सदस्य बनाये गये

नई दिल्ली ।राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सीपीए भारत क्षेत्र की कार्यकारी समिति के सदस्य बनाए गए है।इस समिति के अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। 
यह समिति राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ की गतिविधियों को संचालित करती है। समिति के सदस्य आस्ट्रेलिया में  इस वर्ष होने वाले 
राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन की बैठक में भी भाग लेंगे।

उल्लेखनीय है कि 67वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) इस वर्ष आस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी के न्यू साउथ वेल्स में तीन से आठ नवम्बर तक आयोजित होगा।यह राष्ट्रमंडल सम्मेलन सांसदों का सबसे बड़ा वार्षिक सम्मेलन है, जो वैश्विक संसदीय और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक साथ आते हैं। हर साल, सम्मेलन की मेज़बानी एक अलग राष्ट्रमंडल संसद द्वारा की जाती है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.