राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी को राजस्थान रत्नाकर द्वारा प्रकाशित स्मारिका की प्रति भेंट

( 1271 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Sep, 24 12:09

नीति गोपेन्द्र भट्ट

राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी को राजस्थान रत्नाकर द्वारा प्रकाशित स्मारिका की प्रति भेंट

नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी को  उनके नई दिल्ली प्रवास पर राजस्थान रत्नाकर संस्था  द्वारा प्रकाशित स्मारिका की प्रति भेंट  की गई।
यह प्रति संस्था के मीडिया संयोजक और राजस्थान विधान सभा की पत्रकार दीर्घा मंत्रणा समिति के सदस्य गोपेन्द्र नाथ भट्ट ने विधानसभाध्यक्ष देवनानी को राजस्थान स्टेट गेस्ट हाऊस चाणक्यपुरी में भेंट की।

संस्था के चेयरमैन राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि स्मारिका में विधानसभाध्यक्ष देवनानी के साथ ही अन्य कई विशिष्ठ हस्तियों के शुभकामना संदेश प्रकाशित किए गए हैं। साथ ही इसमें राजस्थान से जुड़े आलेख और संस्था की विभिन्न गतिविधियों का प्रकाशन भी किया गया हैं। 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियों की प्रतिष्ठित सामाजिक और समाजसेवी संस्था राजस्थान रत्नाकर के स्वर्ण जयन्ती वर्ष में हाल ही  नई दिल्ली के इण्डिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित संस्था के  वार्षिक समारोह के अवसर पर प्रकाशित संस्था की वार्षिक पत्रिका का लोकार्पण केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मन्त्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और केन्द्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मन्त्री अर्जुन राम मेघवाल तथा पाली (राजस्थान) के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री पी पी चौधरी तथा उपस्थित अन्य अतिथि गणों द्वारा  किया गया था।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.