साहित्य अकादमी एवं युगधारा का आयोजन

( 1772 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Sep, 24 01:09

ख्यातनाम कवि अर्जुनदेव चारण का एकल काव्य पाठ 6 सितंबर को

साहित्य अकादमी एवं युगधारा का आयोजन

उदयपुर,राजस्थान साहित्य अकादमी एवं युगधारा के संयुक्त तत्वावधान में देश के ख्यातनाम नाट्य निर्देशक, कवि-आलोचक प्रोफेसर (डॉ.) अर्जुनदेव चारण का एकल काव्य पाठ शुक्रवार 6 सितंबर को  राजस्थान साहित्य अकादमी सभागार में शाम 5 बजे आयोजित होगा। युगधारा अध्यक्ष किरण बाला ’किरन’ ने बताया कि केंद्रीय साहित्य अकादमी एवं संगीत नाटक अकादमी के सर्वोच्च पुरस्कार, बिहारी पुरस्कार एवं प्रदेश अकादमी के शिखर साहित्यिक पुरस्कार से पुरस्कृत देश के ख्यातनाम कवि अर्जुनदेव चारण का एकल काव्य पाठ होना सम्पूर्ण साहित्य जगत के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर हिंदी साहित्य के  प्रतिष्ठित कवि-आलोचक प्रोफेसर (डॉ.) माधव हाड़ा एवं मीरा पुरस्कार प्राप्त ज्योतिपुंज का सारस्वत सान्निध्य हमें प्राप्त होगा। डॉ.अर्जुनदेव चारण की हिंदी एवं राजस्थानी भाषा-साहित्य में विभिन्न विधाओं में अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है । राजस्थान साहित्य अकादमी अकादमी सचिव डॉ बसंत सिंह सोलंकी ने बताया कि आधुनिक नाट्य शास्त्र के प्रणेता डॉ.चारण देशभर में अपने साहित्यिक-आलोचनात्मक उद्बोधन के साथ-साथ एक नाट्य निर्देशक के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। इस एकल काव्य पाठ में डॉ.अर्जुनदेव चारण को सुनने के लिए प्रदेश के प्रतिष्ठित विद्वान लेखक, साहित्य प्रेमी, शोध-छात्र और गणमान्य साहित्य प्रेमी उपस्थित रहेंगे ।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.