श्री पीताम्बरा आश्रम में रूद्रार्चन महानुष्ठान में बही श्रृद्धा धाराएं

( 819 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Sep, 24 05:09

वैदिक परम्पराओं के अनुरूप विधि-विधान से हुआ महामृत्युंजय महादेव का पूजन एवं अभिषेक

श्री पीताम्बरा आश्रम में रूद्रार्चन महानुष्ठान में बही श्रृद्धा धाराएं

बांसवाड़ा, 01 सितम्बर/श्री पीताम्बरा आश्रम में श्रावण मासीय शनि प्रदोष महोत्सव विभिन्न अनुष्ठानों, रूद्रार्चन अभिषेक, शैव स्तोत्रों के सामूहिक पाठ, महा आरती तथा स्वस्तिवाचन मंगल ऋचाओं के गायन एवं शिवनाम संकीर्तन तथा परिक्रमा आदि अनुष्ठानों के साथ शनिवार रात सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर कर्मकाण्डविद् पं. राकेश शुक्ला के आचार्यत्व में हुए रूद्रपूजा विधान में मुख्य साधक के रूप में चौबीसा समाज के अध्यक्ष सुधीर चौबीसा एवं निशा चौबीसा वैदिक ऋचाओं, पौराणिक मंत्रों और दैवीय पूजा के विविध उपचारों से पंचदेव उपासना, रूद्राभिषेक, शिवार्चन आदि अनुष्ठान ने पूर्ण किए।

रूद्र ऋचाओं और शैव मंत्रों की गूंज

इस दौरान् वागड़ अंचल की प्राचीन वैदिक परम्पराओं के अनुरूप कर्मकाण्ड के ज्ञाताओं पं. देवशंकर जोशी, पं. पवन पाठक, पं. मनोहर हीरालाल जोशी, पं. नीरज पाठक, पं. महेन्द्र त्रिवेदी, पं. चन्द्रेश व्यास, पं. विनोद चौबीसा, पं. अरुण व्यास, पं. मधुसूदन व्यास, पं. ललित आचार्य, पं. मनोज नरहरि भट्ट, पं. गिरीश जोशी, पं. अनिल एनएच भट्ट, पं. निकुंज सोनी तथा बाल पण्डित आर्शव पाठक सहित विभिन्न साधकों एवं साधिकाओं ने विभिन्न दैवीय एवं दिव्य अनुष्ठानों में हिस्सा लिया।

पारंपरिक शैव आरती एवं पुष्पान्जलि विधान

प्रदोष महोत्सवी महा आरती में मुख्य साधक सुधीर चौबीसा एवं निशा चौबीसा के साथ ही विनोद चौबीसा, चन्द्रेश व्यास, पुष्पा व्यास, रीना चौबीसा, तन्मय चौबीसा आदि ने पारंपरिक शैव आरती, पुष्पान्जलि एवं कर्म समर्पण विधान पूर्ण किया।

वैदिक स्वस्तिवाचन ऋचाओं से अभिनन्दन

प्रदोष महोत्सव के उपरान्त गायत्री मण्डल की ओर से सम्मान-अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। इसमें गायत्री मण्डल के उपाध्यक्ष एवं राज्य सहकारिता सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अनिमेष पुरोहित के राजस्थान सहकारिता विभाग में अतिरिक्त रजिस्ट्रार के पद पर पदोन्नति होने पर स्वस्तिवाचन मंगल मंत्रों एवं वेद ध्वनियों से उनका अभिनन्दन किया गया।

भगवन्नाम संकीर्तन समागम

इस अवसर पर सामूहिक भगवन्नाम संकीर्तन समागम में वरिष्ठ सदस्य कन्हैयालाल जोशी, एड्वोकेट यशपाल गुप्ता, रमाशंकर शुक्ल, पं. सुभाष भट्ट, द्रोमिल त्रिवेदी, भानुप्रतापसिंह, अजय अधिकारी, दिव्यबाला जोशी, हिमानी पाठक, पल्लवी चौहान, नीना पुरोहित, नीना गुप्ता, दीक्षा व्यास, साधना शुक्ला, शारदा मईड़ा आदि ने हिस्सा लिया और शैव भक्ति के उत्साह का दिग्दर्शन कराया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.