NIMS :राष्ट्रीय कव्वाली" प्रतियोगिता की मेजबानी

( 1539 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jul, 24 14:07

NIMS :राष्ट्रीय कव्वाली" प्रतियोगिता की मेजबानी

निम्स विश्वविद्यालय राजस्थान करेगा भारतीय विश्वविद्यालय संघ ( AIU ) द्वारा प्रदत्त "राष्ट्रीय कव्वाली" प्रतियोगिता की मेजबानी

ऑल इण्डिया यूनिवर्सिटी  "राष्ट्रीय कव्वाली" प्रतियोगिता का आयोजन मिलना निम्स विश्वविद्यालय के लिए सांस्कृतिक दृष्टि से गौरव का विषय: प्रो. (डॉ.) बलवीर सिंह तोमर, संस्थापक एवं चांसलर, निम्स युनिवर्सिटी 

राष्ट्रीय कव्वाली प्रतियोगिता  में सम्पूर्ण भारत के विश्वविद्यालयो की कला एवं संस्कृति का संगम होना अद्भुत: प्रो. अमेरिका सिंह, प्रो चांसलर निम्स युनिवर्सिटी

जयपुर 25 जुलाई, निम्स युनिवर्सिटी राजस्थान, जयपुर को भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए "राष्ट्रीय कव्वाली प्रतियोगिता" की मेजबानी सौंपी गई है।

निम्स युनिवर्सिटी के संस्थापक एवं चांसलर प्रो. (डॉ.) बलवीर सिंह तोमर ने सांस्कृतिक दृष्टि से विश्वविद्यालय के लिए उपलब्धि बताया साथ ही कहा इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनो से विश्वविद्यालय के छात्र - छात्राओं मैं नए उत्साह का संचार होगा।

प्रो. अमेरिका सिंह, प्रो चांसलर, निम्स युनिवर्सिटी द्वारा भारतीय विश्वविद्यालय संघ के संयुक्त सचिव (युवा एवं खेल) डॉ. बलजीत सिंह सेखों को पत्र लिखकर धन्यवाद प्रेषित किया।

प्रो. अमेरिका सिंह ने कहा निम्स युनिवर्सिटी के लिए हर्ष का विषय है की भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) ने "राष्ट्रीय कव्वाली प्रतियोगिता" की मेजबानी के लिए निम्स को जिम्मेदारी सौंपी, जिसमे पूरे देश भर के विश्वविद्यालयो के कलाकार हिस्सा लेने आएंगे।

निम्स विश्वविद्यालय के छात्र - छात्राओं मैं उत्साह का संचार होगा जब देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयो के कलाकार अथवा कव्वाल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु निम्स युनिवर्सिटी में आएंगे, जिससे कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में निम्स युनिवर्सिटी पूरे देश में अपनी अलग ही पहचान बनाने की और अग्रसर होगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.