सीआई  भूपेंद्र सिंह की बड़ी कार्यवाही,ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत गांजा तस्कर गिरफ्तार

( 2012 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jul, 24 06:07

सीआई  भूपेंद्र सिंह की बड़ी कार्यवाही,ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत गांजा तस्कर गिरफ्तार

कोटा सिटी एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि कोटा शहर में नशीले पदार्थों के बिक्री/ भंडारण / परिवहन की रोकथाम व अपराधियो की धरपकड हेतु जिले में विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी के निर्देशन में   आर.पी.एस. पुलिस उप अधीक्षक  मनीष शर्मा के सुपरविजन में सीआई भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें कांस्टेबल दामोदर, फरसा राम, राजेन्द्र,जीतराम  को शामिल इस पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुये अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ अभियुक्त बुद्धराज को गिरफ्तार किया है। 

 ग्राम बांसडा बिंजारी थाना चौथ का - बरवाडा जिला सवाईमाधोपुर हाल इन्द्रा गांधी की मूर्ति के पास, गोबरिया बावडी थाना अनन्तपुरा निवासी बुधराज को गिरफ्तार किया यह हिस्ट्रीशीटर है और इस पर 15 मुकदमे दर्ज है। इसके कब्जे से 460 ग्राम गांजा बरामद किया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.