भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में गांजा गैंग का आतंक

( 1315 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jul, 24 06:07

भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में गांजा गैंग का आतंक,पुलिस ने की लापरवाही तो हो सकती है बड़ी घटना

भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में गांजा गैंग का आतंक

कोटाकोटा शहर के भीमगंज मंडी थाना प्रभारी राजेश गोदारा के छुट्टी पर चले जाने के बाद भीम मंडी थाना क्षेत्र में गांजा गैंग का आतंक हो गया है। पिछले 2 दिन से लगातार गांजा गैंग  एक दूसरे पर हमला करने की तैयारी कर रहे हैं। मंगलवार को भी दिन भर एक दूसरे पर हमला करने का सिलसिला जारी रहा। शाम शाम होते होते गांजा गैंग के दो सदस्य आपस में भिड़ गए। भीमगंज मंडी पुलिस ने दोनों लोगों पकड़ा तो सही लेकिन बाद में फिर छोड़ दिया। पुलिस से छूट के आने के बाद मंगलवार देर रात गांजा गैंग के सदस्य आपस में फिर लड़ते हुए नजर आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा शहर के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार शीतला माता के मंदिर के नजदीक  नगर विकास न्यास द्वारा बनाए गए क्योस्क बाजार के अंदर इन दिनों गांजा गैंग का अड्डा बना हुआ है। गांजा गैंग के साथ जेब कट भी मिले हैं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.