श्री पीताम्बरा आश्रम में प्रदोष महोत्सव पर गूंजी रूद्रार्चन ऋचाएं,

( 2027 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jul, 24 04:07

शैव परम्परा से शिवार्चन एवं रूद्राभिषेक का बहुआयामी श्रद्धा विधान हुआ, साधिकाओं ने शिवार्चन के अनुष्ठानों में लिया हिस्सा

श्री पीताम्बरा आश्रम में प्रदोष महोत्सव पर गूंजी रूद्रार्चन ऋचाएं,

बाँसवाड़ा, गायत्री मण्डल की ओर से श्री पीताम्बरा आश्रम में प्रदोष महोत्सव के अन्तर्गत शैव पूजा-आराधना एवं अर्चन-अभिषेक के विभिन्न अनुष्ठान शुक्रवार रात भक्तिभावपूर्ण आरती एवं पुष्पान्जलि तथा क्षमापन विधान के साथ सम्पन्न हुए।

इस दौरान् पं. राकेश शुक्ला के आचार्यत्व में विनायक, भैरव, हनुमान वन्दना एवं पूजा, षोड़शोपचार से पंचदेवता का आवाहन-अर्चन एवं पूजन, परम्परागत वैदिक विधान के अनुरूप रूद्रार्चन एवं अभिषेक, प्रदोष स्तोत्र पाठ, शिव सहस्रनामावली से शिवार्चन तथा शिव पंचाक्षरी मंत्रजप सहित विभिन्न शैव अनुष्ठानों में आश्रम के साधकों व साधिकाओं तथा श्रृद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

शैव अनुष्ठानों में निष्णात प्रमुख साधकों पं. देवशंकर जोशी, पं. महेन्द्र कुमार त्रिवेदी, पं. अमित जोशी, पं. जय रणा, पं. द्रोमिल त्रिवेदी, पं. नीरज पाठक, पं. मनोहर एच. जोशी, पं. कृष्णशंकर व्यास, पं. किशोर पाठक ‘मुकेश’, पं. मनोज नरहरि भट्ट, पं. अनिल एनएच भट्ट, निकुंज सोनी आदि ने शैव साधना के विभिन्न परम्परागत अनुष्ठान सामूहिक रूप से पूर्ण किए।

शैव अनुष्ठानों की पूर्णाहुति एवं आरती विधान मुख्य साधक गायत्री मण्डल के कार्यकारिणी सदस्य पं. अरुण व्यास एवं पीताम्बरा शक्ति की साधिका रचना व्यास ने सम्पन्न किया।

गायत्री मण्डल के मुख्य संरक्षक दिलीप गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोहर जोशी, अनन्त गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य कन्हैयालाल जोशी, पीताम्बरा परिषद के सह संयोजक पं. मधुसूदन व्यास, वनेश गर्ग, हीरेन उपाध्याय, विनोद चौबीसा आदि ने रूद्र, बगलामुखी एवं हनुमान आरती उतारी।

साधिकाओं ने किया सामूहिक शिवार्चन

प्रदोष महोत्सव के अन्तर्गत पीताम्बरा शक्ति समूह की साधिकाओं प्रीति गुप्ता, पुष्पा व्यास, प्रेरणा उपाध्याय, दिव्यबाला जोशी, लीला चौहान, कुमुदिनी त्रिवेदी, हिमानी पाठक आदि ने शिव सहस्रनामावली से रूद्रार्चन किया। इसके उपरान्त पंचाक्षरी मंत्र सामूहिक जप एवं संकीर्तन में शंकर यादव, रमेश रेवाशंकर भट्ट, ओमप्रकाश व्यास, गिरीश जोशी ‘रामायणी’, पं. हेमन्त त्रिवेदी, पं. अजय अधिकारी, पं. मनीष जोशी(सुन्दनपुर) ने भी हिस्सा लिया।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.