टोंक जिले के सिकंदर नकवी के शिष्य समीर का अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयन

( 4634 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jul, 24 05:07

टोंक जिले के सिकंदर नकवी के शिष्य समीर का अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयन

वर्ल्ड पावर स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से अगस्त 2024 में नेपाल देश में अगस्त माह में अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूरे भारतवर्ष में से बॉडीबिल्डर व पावरलिफ्टर्स अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। राजस्थान की टोंक‌ जिले से कोच सिकंदर नकवी अपने शिष्यों को अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2024 के लिए तैयारी करवा रहे हैं। कोच सिकंदर नकवी द्वारा पावरलिफ्टर समीर को लगभग 6 माह से अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए तैयारी करवाई जा रही है। पावरलिफ्टर समीर ने जयपुर में सिलेक्शन एंड ट्रायल प्रक्रिया में अपना चयन पक्का करते हुए अंतर्राष्ट्रीय खेलों के लिए और अधिक प्रयास करना शुरू कर दिया है। 
भारतीय शक्ति खेल संघ के उत्तराधिकारियों ने कोच सिकंदर नकवी व उनके शिष्य पावरलिफ्टर समीर को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हुए, अधिक मेहनत करके अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2024 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.