हेरपाड़ा स्कूल में मना प्रवेशोत्सव,

( 2091 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jul, 24 10:07

जागरुकता रैली निकाली, घर-घर सम्पर्क किया

हेरपाड़ा स्कूल में मना प्रवेशोत्सव,

बांसवाड़ा, 1राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हेरपाडा कुंवानियां घाटोल में शनिवार को प्रवेशोत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसका आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय विद्यालयों में नामांकन वृद्धि, अनामांकित एवं ड्रॉप आउट बच्चों एवं प्रवासी श्रमिकों के बच्चो को विद्यालय में सत्र 2024-25 में नामांकित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

संस्था प्रधान उषा पंड्या ने बताया कि प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की ओर से जागरुकता रैली निकालकर घर-घर सम्पर्क किया गया। इसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों, ग्रामीणों आदि ने उत्साह से भाग लिया।

रैली में संस्था प्रधान श्रीमती उषा पण्ड्या के साथ ही विद्यालय परिवार से योगेन्द्र वाघेला, राजेश्वरी मीणा, तपन व्यास, मोनिका प्रजापत, विकास मईड़ा, विजय गर्ग आदि तथा स्वयंसेवी संगठन ‘वाग्धारा’ से इन्दिरा चरपोटा, वालचन्द चरपोटा व ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। रैली द्वारा ग्रामीण अंचल में शिक्षा के प्रति जागरुकता का संचार किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.